facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिल के लिए अब आपका फोन नंबर नहीं मांग पाएंगे दुकानदार, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 8:39 PM IST
The condition of retail has changed a lot in ten years

अक्सर जब आप किसी शॉप पर जाते हैं, तो बिल के वक्त आपका मोबाइल नंबर पूछा जाता है। मुमकिन है कि आपको कई बार नंबर देने से एतराज भी हुआ हो लेकिन रिटेलर इसको जरूरी मानते हुए आपका मोबाइल नंबर ले ही लेता है। बहरहाल, अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत रिटेलर या दुकानदार आपको मोबाइल नंबर देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

हाल फिलहाल में देखा गया है कि मोबाइल से स्कैम आज कल जमकर बढ़ रहे हैं, ऐसे में मोबाइल फोन और वॉट्सऐप से बढ़ रहे ऐसे स्कैम पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्ती बरती है।

उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह के मुताबिक, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर रिटेलर्स से ग्राहकों को कुछ सेवाओं के लिए अपने मोबाइल नंबर देने को मजबूर नहीं करने के लिए कहा है। यह सलाह इसलिए जारी की गई क्योंकि कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि रिटेलर्स तब तक उन्हें कोई सामान नहीं देते जब तक कि वे अपना संपर्क नंबर शेयर नहीं करते।

सेक्रेटरी ने बताया कि सेलर अक्सर कहते हैं कि वे ग्राहकों को तब तक बिल नहीं दे सकते जब तक कि वे अपने मोबाइल नंबर नहीं देते। हालांकि, यह गलत माना जाता है और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के खिलाफ जाता है। एडवाइजरी जारी करने का उद्देश्य है कि खुदरा विक्रेता ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करें, उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और नियमों का पालन करें।

इस मुद्दे को हल करने और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए मंत्रालय ने खुदरा उद्योग और सीआईआई और फिक्की जैसे उद्योग मंडलों को गाइडेंस दिया है। जब दुकानदारों के पास आपके फोन नंबर होते हैं, तो वे इसका उपयोग आपको मार्केटिंग मैसेज भेजने या सेल्स कॉल करने के लिए कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement