facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Demerger के बाद पहली बार Siemens Energy दे रही डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट घोषित

Advertisement

डिमर्जर के बाद पहली बार Siemens Energy India अपने शेयरधारकों को 200% कैश डिविडेंड देने जा रही है, रिकॉर्ड डेट 30 जनवरी तय

Last Updated- March 17, 2026 | 6:00 PM IST
Siemens AG to buy Siemens Energy’s stake in India arm for Euro 2.1 Bn

BSE 500 में शामिल Siemens Energy India Ltd ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। कंपनी ने यह कैश डिविडेंड नवंबर में तिमाही नतीजों के साथ घोषित किया था। खास बात यह है कि यह डिविडेंड कंपनी के डिमर्जर के बाद पहली बार दिया जा रहा है।

कंपनी का बैकग्राउंड और डिमर्जर

Siemens Energy India Ltd को अप्रैल 2025 में Siemens Ltd से अलग किया गया था। Siemens Ltd, जर्मनी की मल्टीनेशनल कंपनी Siemens AG की भारतीय ब्रांच है। डिमर्जर के तहत Siemens के एनर्जी बिजनेस को अलग कर एक नई कंपनी बनाई गई, जिसे बाद में शेयर बाजार में अलग से लिस्ट किया गया। Siemens Energy India एनर्जी सेक्टर में काम करती है और 14 जनवरी 2026 को BSE पर कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹84,471.78 करोड़ रहा।

Siemens Energy डिविडेंड 2025

कंपनी ने 24 नवंबर 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 200 फीसदी डिविडेंड की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹4 का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि बोर्ड द्वारा सुझाया गया यह डिविडेंड अगर कंपनी की दूसरी वार्षिक आम बैठक यानी AGM में मंजूर हो जाता है, तो शेयरधारकों को 18 फरवरी 2026 से भुगतान किया जाएगा।

Also Read: Tata Stock Alert: Q3 में दिखा सुधार, फिर भी ब्रोकरेज क्यों बोले- बेचकर निकल जाओ?

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

Siemens Energy India ने 9 जनवरी 2025 को जानकारी दी थी कि डिविडेंड के लिए 30 जनवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

कंपनी के तिमाही नतीजे

जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही में Siemens Energy India का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31 फीसदी से ज्यादा बढ़कर ₹360 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹274 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय भी बढ़कर ₹2,646 करोड़ पहुंच गई, जो एक साल पहले ₹2,079 करोड़ थी। वहीं, रिपोर्टिंग तिमाही में कंपनी को ₹2,351 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, जो पिछले साल के ₹2,331 करोड़ से ज्यादा हैं। कंपनी का वित्त वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

Advertisement
First Published - January 14, 2026 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement