facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोनिया गांधी ने क्रिकेट विश्व कप के अंतिम मुकाबले के लिए भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं, आज अहमदाबाद में होगी टक्कर

Advertisement

अहमदाबाद में 2023 विश्व कप क्रिकेट फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.

Last Updated- November 19, 2023 | 8:50 AM IST
Sonia Gandhi

क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भारतीय टीम को शनिवार को शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल ने हमेशा लिंग, क्षेत्र, भाषा, धर्म एवं वर्ग से परे देश को एकजुट किया है. अहमदाबाद में 2023 विश्व कप क्रिकेट फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा.

गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘प्रिय टीम इंडिया, मैं इस विश्व कप के दौरान आपके अविश्वसनीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीमवर्क के लिए सबसे पहले आपको बधाई देकर शुरुआत करना चाहूंगी.आपने देश का नाम लगातार रौशन किया है और हमें सामूहिक रूप से खुश एवं गौरवान्वित होने का कारण दिया है.”

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष गांधी ने कहा, ‘‘और अब जब आप इस साल फाइनल मैच के मुकाबले के लिए तैयार हैं, तो पूरा देश आपका समर्थन कर रहा है. मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं. आपके पास विश्व विजेता बनने के लिए आवश्यक क्षमताएं हैं. टीम इंडिया को शुभकामनाएं. जय हिंद.”

गांधी ने कहा कि भारतीय टीम की फाइनल तक की यात्रा प्रेरणादायक रही है और इसने मूल्यवान सबक दिए हैं, जो क्रिकेट के मैदान से परे भी अहमियत रखते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ये सबक एकता, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और खुद पर अटूट विश्वास से जुड़े हैं.”

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 8:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement