facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टीव स्मिथ ने लगाया 32वां टेस्ट शतक, कोहली के लिए फासला हुआ और भी बड़ा

Advertisement

स्टीव स्मिथ का यह 32वां टेस्ट शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ की बराबरी कर ली है।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:33 PM IST
Steve Smith

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steven Smith) इस साल एशेज में रनों का अंबार लगा रहे हैं। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक लगाया। वह 184 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। अपनी सधी हुई पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके लगाए। उनके शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन स्कोर खड़ा किया।

स्मिथ ने लगाया 32वां टेस्ट शतक

स्टीव स्मिथ का यह 32वां टेस्ट शतक है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ की बराबरी कर ली है। वॉ ने 168 टेस्ट में 32 शतक बनाए थे जबकि स्मिथ ने अपने 99वें टेस्ट में यह मुकाम पा लिया है। इसके अलावा स्मिथ ने अपने 9,000 टेस्ट रन भी पूरे किए।

उनका औसत टेस्ट क्रिकेट में 59.73 का है। 9,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच उनका यह सबसे अच्छा औसत है। इस मामले में उन्होंने कुमार संगकारा (57.40), जैक कैलिस (55.37) और सचिन तेंदुलकर (53.78) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

कोहली को बराबरी के लिए तय करना पड़ेगा लंबा फासला

मौजूदा समय में एक्टिव बल्लेबाजों के बीच स्टीव स्मिथ टेस्ट शतकों के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके बाद जो रूट (30 शतक), केन विलियमसन (28 शतक) और विराट कोहली (28 शतक) हैं।

जाहिर है कि अब नंबर 1 स्मिथ और कोहली के बीच फासला काफी हो गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली उनको इस मामले में आने वाले समय में चुनौती दे पाते हैं कि नहीं।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement