facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन साल में 380% रिटर्न दे चुका है ये जूलरी स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दी BUY रेटिंग; कहा- ₹650 तक भरेगा उड़ान

Advertisement

Stock to buy: मोतीलाल ओसवाल के अनुसार शादियों और फिस्टिव सीजन जूलरी कंपनी को ग्रोथ में बस्ट दे सकता है।

Last Updated- October 07, 2025 | 1:02 PM IST
Gold Stock

Kalyan Jewellers Share: भारतीय शेयर बाजारों में पिछले हफ्ते गिरावट के बाद इस सप्ताह बढ़त देखने को मिल रही है। दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन 9 अक्टूबर को टीसीएस के रिजल्ट के साथ शुरू हो रहा है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली को देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। बाजार में इस स्थिति के बीच मोतीलाल ओसवाल ने जूलरी स्टॉक Kalyan Jewellers India पर दमदार आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि शादियों और फिस्टिव सीजन जूलरी कंपनी के ग्रोथ में मदद करेगा।

Kalyan Jewellers India पर टारगेट प्राइस ₹650

मोतीलाल ओसवाल ने कल्याण ज्वेलर्स इंडिया (KALYANKJIL) पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 34 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। कल्याण ज्वेलर्स के शेयर 485 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के दौरान देशभर में 15 नए कल्याण जूलर्स के शोरूम ओपन किए। इसके अलावा कंपनी ने मीडिल ईस्ट में 2 और भारत में 15 नए कैंडेरे आउटलेट भी ओपन किये। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी के टोटल स्टोर की संख्या 436 रही। इनमें से 300 कल्याण स्टोर 96 कैंडेरे आउटलेट देश में हैं जबकि 2 शोरूम अमेरिका और 38 कल्याण स्टोर मीडिल ईस्ट में हैं।

यह भी पढ़ें: छह महीने में 44% चढ़ गया SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – लगाएं दांव, अभी 25% और चढ़ेगा भाव

ब्रोकरेज के अनुसार, कल्याण ज्वेलर्स के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही की शुरुआत अच्छी रही है। कंपनी को सभी प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की मजबूत आवाजाही देखने को मिल रही है। कंपनी फेस्टिव सीजन को लेकर भी पॉजिटिव है और नए कलेक्शंस, मार्केट कैंपेन और दिवाली से पहले 15 नए कल्याण शोरूम्स की लॉन्चिंग के साथ पूरी तैयारी कर ली है।

Kalyan Jewellers Share Performance

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर अपने हाई से 39 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक हाई 795 रुपये और 52 वीक लो 399 रुपये है। एक महीने में शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि एक हफ्ते में शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। हालांकि, तीन महीने में शेयर 16 फीसदी से ज्यादा गिरा है जबकि छह महीने में स्टॉक ने कोई रिटर्न नहीं दिया है। एक साल में स्टॉक में 30 फीसदी की गिरावट आई है। दो साल में स्टॉक ने 89 प्रतिशत और तीन साल में 380 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 7, 2025 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement