facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उप्र: कृषि, ग्रामीण उद्यम को बढ़ावा देने के लिए 3,903 करोड़ की परियोजना पर विश्व बैंक से हुई बातचीत

Advertisement

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली में हुई इस बातचीत में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया।

Last Updated- November 09, 2024 | 10:54 AM IST
Farmer
Representative Image

उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) और विश्व बैंक ने 3,903 करोड़ रुपये की उत्तर प्रदेश कृषि विकास एवं ग्रामीण उद्यम सुदृढ़ीकरण पारिस्थितिकी तंत्र (यूपीएग्रीस) परियोजना के लिए शुक्रवार को नयी दिल्ली में बातचीत की।

शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली में हुई इस बातचीत में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया। छह साल की अवधि के लिए निर्धारित यूपीएग्रेस परियोजना का लक्ष्य राज्यभर में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना, उत्पादकता बढ़ाना और छोटे किसानों को उच्च मूल्य वाले कमोडिटी समूहों से जोड़ना है।

बयान में कहा गया कि मुख्य सचिव सिंह ने 2030 तक एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हासिल करने के राज्य के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इसमें कहा गया कि उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह परियोजना उच्च मूल्य वाले फसल समूहों को समर्थन देगी और एक मजबूत मत्स्य पालन पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करेगी, जिसमें राज्य के पूर्वी और बुंदेलखंड क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह परियोजना किसानों को वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करने, संसाधनों को अनुकूलित करने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करने के लिए एक डिजिटल कृषि मंच भी बनाएगी। मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के किसान बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।’’

Advertisement
First Published - November 9, 2024 | 10:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement