facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group ने रचा इतिहास, $31.6 अरब की ब्रांड वैल्यू के साथ बना भारत का पहला $30 अरब पार करने वाला ब्रांड

Advertisement

Tata Group ने 31.6 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बनकर 30 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाला पहला भारतीय ब्रांड बनने का गौरव हासिल किया।

Last Updated- June 24, 2025 | 10:09 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ब्रांड फाइनैंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा समूह (ब्रांड वैल्यू 10 प्रतिशत बढ़कर 31.6 अरब डॉलर हुई) 30 अरब डॉलर की सीमा पार करने वाला पहला भारतीय ब्रांड बनकर भारत के सबसे मूल्यवान ब्रांड के रूप में अपनी पहचान कायम करने में कामयाब रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत के बढ़ते आर्थिक दायरे और इलेक्ट्रॉनिक, ईवी, सेमीकंडक्टर, एआई तथा अक्षय ऊर्जा में बड़े निवेश के साथ टाटा समूह की कई क्षेत्रों में बढ़ती हैसियत को दर्शाती है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 6 फीसदी से 7 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। इसे लगातार क्षमता विस्तार, मजबूत घरेलू मांग और सार्वजनिक-निजी भागीदारियों से मदद मिलेगी। साथ ही प्रख्यात भारतीय ब्रांड वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिहाज से मजबूत स्थिति में हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के शीर्ष-10 बेहद मूल्यवान ब्रांडों ने वैल्यू के संदर्भ में दो अंक की शानदार वृद्धि दर्ज की है।

ब्रांड फाइनैंस ने कहा कि ब्रांड वैल्यू को कार्य प्रणाली में शुद्ध आर्थिक लाभ के रूप में समझा जाता है जो एक ब्रांड मालिक खुले बाजार में ब्रांड का लाइसेंस देकर प्राप्त करता है।  

ब्रांड फाइनैंस इंडिया के प्रबंध निदेशक अजिमन फ्रांसिस ने कहा, ‘भारत ‘मेक इन इंडिया’ पहल को नई ऊर्जा के साथ अपना रहा है। चाहे वह निर्माण, वित्तीय सेवाएं, मनोरंजन, समग्र उपचार या हॉस्पिटैलिटी हो, ‘ब्रांड भारत’ विश्व स्तर पर सफलताओं की कहानियां फिर से लिख रहा है। राष्ट्र की आर्थिक जीवंतता, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विस्तार इसके शीर्ष ब्रांडों को वैश्विक पहचान में बदल रहे हैं।’ 

Advertisement
First Published - June 24, 2025 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement