facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से अगले वित्त वर्ष का बजट बनाने की कवायद शुरू करेगी

Advertisement

अगले वित्त वर्ष का बजट, वृद्धि की गति को और तेज करने के सुधारों, रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ाने के उपायों पर केंद्रित होगा।

Last Updated- September 22, 2024 | 1:13 PM IST
Finance Ministry
Representative Image

वित्त मंत्रालय अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट तैयार करने की कवायद शुरू करेगा। भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगातार चार वित्त वर्षों में सात प्रतिशत या अधिक की वृद्धि दर्ज की है।

अगले वित्त वर्ष का बजट, वृद्धि की गति को और तेज करने के सुधारों, रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ाने के उपायों पर केंद्रित होगा।

आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी बजट परिपत्र 2025-26 में कहा गया, “सचिव (व्यय) की अध्यक्षता में बजट-पूर्व बैठकें अक्टूबर, 2024 के दूसरे सप्ताह में शुरू होंगी।

वित्त सलाहकार यह सुनिश्चित करेंगे कि आवश्यक विवरण… सात अक्टूबर, 2024 से पहले या उस समय तक यूबीआईएस (केंद्रीय बजट सूचना प्रणाली) में ठीक से दर्ज किए जाएं।” इसमें कहा गया है कि निर्दिष्ट प्रारूप में डेटा की हार्ड कॉपी सत्यापन के लिए दी जानी चाहिए। यह नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए यह लगातार आठवां बजट होगा, जो भारतीय राजनीति में एक दुर्लभ उपलब्धि है।

बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों को बजट-पूर्व बैठकों के पूरा होने के बाद अस्थायी रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा।” बजट पूर्व बैठकें अक्टूबर, 2024 के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी और नवंबर, 2024 के मध्य तक जारी रहेंगी। बजट-पूर्व बैठकों के दौरान सभी श्रेणियों के व्यय के लिए धन की आवश्यकता के साथ-साथ मंत्रालयों/विभागों की प्राप्तियों और शुद्ध आधार पर व्यय अनुमानों पर चर्चा की जाती है।

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 1:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement