facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भारत को दोष देने वालों को ज़मीनी हकीकत नहीं पता: FM सीतारमण

Advertisement

सीतारमण ने कहा कि भारत में मुस्लिम जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है

Last Updated- April 11, 2023 | 12:01 PM IST
Sitharaman invites Mexican companies to collaborate with startups, educational institutions सीतारमण ने मैक्सिकों की कंपनियों को स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग के लिए किया आमंत्रित

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है और अल्पसंख्यकों के मुद्दों को लेकर देश को दोष देने वाले लोगों को ज़मीनी हकीकत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

‘पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स’ में अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीतारमण ने कहा कि भारत में मुस्लिम जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने कहा कि जैसा ज्यादातर लेखों में दावा किया गया है कि मुसलमानों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया गया है, अगर इसमें सच्चाई होती तो क्या 1947 के बाद से मुस्लिम आबादी में इज़ाफा होता..।

उन्होंने कहा कि मगर उसी वक्त अस्तित्व में आए पाकिस्तान में स्थितियां इसके उलट हैं। सीतारमण ने कहा कि पाकिस्तान में मुहाजिर (शरणार्थियों), शियाओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा हुई है जबकि भारत में मुस्लिम समुदाय का हर वर्ग अपना काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “ भारत दो पाकिस्तानों में विभाजित हुआ। पाकिस्तान ने खुद को इस्लामी देश घोषित किया, लेकिन कहा कि अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाएगी। पाकिस्तान में हर अल्पसंख्यक समूह की संख्या कम होती रही है। कुछ मुस्लिम फिरके के लोगों की भी संख्या कम हुई है। ”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में विधि व्यवस्था राज्यों का विषय है और हर सूबे में अपनी चुनी हुई सरकार है जो प्रांतों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखती है। उन्होंने कहा कि यह धारणा केवल एक भ्रम है कि पूरे भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा हो रही है।

वित्त मंत्री ने कहा, “ ऐसा नहीं हो सकता है। हर प्रांत और उसकी पुलिस अलग है। उनका संचालन उन सूबों की चुनी हुई सरकारें करती हैं। लिहाज़ा यह अपने आप बताता है कि कैसे इन खबरों में भारत में कानून एवं व्यवस्था की प्रणाली कोई जानकारी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “ इसके लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराएंगे तो मैं कहना चाहूंगी कि 2014 से आज के बीच, क्या आबादी घटी है, क्या किसी समुदाय विशेष पर कर्ज बहुत ज्यादा है।”

सीतारमण ने कहा, “ जो लोग इस तरह की खबरें लिखते हैं, मैं उन्हें भारत आने के लिए आमंत्रित करती हूं। मैं उनकी मेजबानी करुंगी। वे भारत आएं और अपनी बात साबित करें।’’

दुनिया की मुस्लिम आबादी का करीब 62 फीसदी हिस्सा एशिया-प्रशांत क्षेत्र (तुर्किये से इंडोनेशिया तक) में रहता है जिसकी आबादी एक अरब है। सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया में है। इस देश में दुनिया की मुस्लिम आबादी का 12.7 प्रतिशत हिस्सा निवास करता है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 11:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement