facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

Advertisement

इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था।

Last Updated- December 13, 2024 | 9:16 AM IST
Delhi bomb threats
Representational Image (Photo: PTI)

Delhi school bomb threats: दिल्ली के तीन स्कूलों को शुक्रवार (13 दिसंबर) सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी लेनी प्रारंभ की। इससे पहले 9 दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्रीनिवास पुरी के केम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस से सुबह 6:35 बजे फोन (धमकी भरे ई-मेल के संबंध में) आया।’’

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस और बम निरोधक टीम श्वान दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 9:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement