facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TVS Motor Q2 Results: टीवीएस मोटर का 41.4 प्रतिशत बढ़ा नेट प्रॉफिट, वाहन बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

Advertisement

TVS Motor Q2 Results 2025: सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 5.60 लाख इकाई रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 4.93 लाख इकाई थी।

Last Updated- October 23, 2024 | 5:04 PM IST
TVS Motors share price

चेन्नई की कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 41.4 प्रतिशत बढ़कर 588.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शुद्ध लाभ 415.93 करोड़ रुपये रहा था।

टीवीएस मोटर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 11,301.68 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 9,932.82 करोड़ रुपये थी। कुल व्यय बढ़कर 10,427.64 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 9,297.34 करोड़ रुपये था।

टीवीएस मोटर ने कहा कि दूसरी तिमाही में उसने निर्यात सहित दोपहिया और तिपहिया वाहनों की संयुक्त रूप से सालाना आधार पर 14 प्रतिशत अधिक यानी 12.28 लाख इकाइयों की बिक्री की, जो किसी भी तिमाही का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 10.74 लाख वाहन बेचे थे।

तिमाही के दौरान कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 5.60 लाख इकाई रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 4.93 लाख इकाई थी। इस दौरान कंपनी की स्कूटर बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 4.20 लाख इकाई से 4.90 लाख इकाई पर पहुंच गई। समीक्षाधीन अवधि में दोपहिया वाहनों का निर्यात 16 प्रतिशत बढ़कर 2.78 लाख इकाई हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2.39 लाख इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल तिपहिया बिक्री 38,000 इकाई रही, जो 2023-24 की दूसरी तिमाही में 43,000 इकाई रही थी। दूसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़कर 75,000 इकाई हो गई, जबकि 30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में यह 58,000 इकाई थी।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement