facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई में यूपीआई 25 लाख करोड़ रुपये के शीर्ष पर

Advertisement

एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) से लेन देन की संख्या जुलाई में बीते माह की तुलना में 6 प्रतिशत बढ़कर 19.47 अरब हो गई।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:30 PM IST
UPI and Aadhaar

एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) से लेन देन की संख्या जुलाई में बीते माह की तुलना में 6 प्रतिशत बढ़कर 19.47 अरब हो गई। लिहाजा इस डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। लेन देन का मूल्य 4 प्रतिशत बढ़कर 25.08 लाख करोड़ रुपये हो गया।  

भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम ने शुक्रवार को बताया कि जून में 24.04 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 18.4 अरब लेन देन हुए थे। यूपीआई लेन देन का मूल्य मई की रिकॉर्ड ऊंचाई 25.14 लाख करोड़ रुपये से कम हो गई और उस समय लेन देन की संख्या 18.68 अरब थी। जुलाई में दैनिक भुगतान की संख्या 61.3 करोड़ से बढ़कर 62.8 करोड़ हो गए और इसका मूल्य 80,131 करोड़ रुपये से बढ़कर 80,919 करोड़ रुपये हो गया। इस जुलाई में वर्ष 2024 के जुलाई की तुलना में यूपीआई की संख्या 35 प्रतिशत और मूल्य 22 प्रतिशत बढ़ा।जुलाई में तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) से लेन देन की संख्या जून के 44.8 करोड़ से 8 प्रतिशत बढ़कर 48.2 करोड़ हो गई। इस लेन देन का मूल्य जून के 6.06 लाख करोड़ रुपये से 4 प्रतिशत बढ़कर 6.31 लाख करोड़ रुपये हो गया। मई में आईएमपीएस की संख्या 46.4 और मूल्य 6.41 लाख करोड़ रुपये था। 

जुलाई 2024 की तुलना में इस जुलाई में आईएमपीएस की संख्या में 2 प्रतिशत की गिरावट और मूल्य में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी दैनिक लेन देन की संख्या 149.4 लाख से बढ़कर 155.5 लाख हो गई और इस लेन देन का मूल्य 20,212 करोड़ रुपये से थोड़ा बढ़कर 20,368 करोड़ रुपये हो गया।  जुलाई में फॉस्टैग लेन देन की संख्या 4 प्रतिशत गिरकर 37.1 करोड़ हो गई जबकि यह संख्या जून में 38.6 करोड़ थी।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement