facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ऑनलाइन नौकरी ढूंढ़ने के लिए विजन इंडिया ने शुरू किया जस्ट जॉब पोर्टल

Advertisement

जस्ट जॉब पोर्टल पर आकर कंपनियां अपनी रिक्तियां डाल सकती हैं और 25 लाख से अधिक हुनरमंद युवाओं को नौकरी के चयन कर सकती है।

Last Updated- July 14, 2023 | 11:47 PM IST
jobs

स्टाफिंग कंपनी विजन इंडिया ने ऑनलाइन एंप्लॉयमेंट प्लेटफॉर्म जस्ट जॉब पोर्टल (Just Job Portal) की शुरुआत की है। इस पोर्टल को लॉन्च करने के साथ कंपनी ने बेरोजगारी कम करने और उद्योगों की रिक्तियां पाटने में मदद करने के लिए पोस्ट योर जॉब कैंपेन की शुरुआत की है।

बता दें कि इस कैंपेन का उद्देश्य नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को उचित अवसर देना और कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया सरल बनाने का है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि जस्ट जॉब पोर्टल पर आकर कंपनियां अपनी रिक्तियां डाल सकती हैं और 25 लाख से अधिक हुनरमंद युवाओं को नौकरी के चयन कर सकती है।

विजन इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी विवेक कुमार ने कहा, ‘विजन इंडिया की निवेश वाली जस्ट जॉब पर पोस्ट योर कैंपेन से नौकरी चाहने वाले युवाओं और उद्योग के बीच अंतर को पाटा जायेगा। हम भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिले और उद्योगों को शीर्ष प्रतिभा तक पहुंच मिले।’

जस्टजॉब व्यवसायों को रोजगार चुनौतियों से उबरने और देश के विकास में योगदान देने के लिए पोस्ट योर जॉब कैंपेन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Advertisement
First Published - July 14, 2023 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement