facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा संबंधी बयान पर AAP नेता आतिशी को मिला नोटिस

Advertisement

‘कारण बताओ’ नोटिस मिलने के बाद निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए आतिशी ने सवाल किया कि क्या यह भाजपा का सहायक संगठन है।

Last Updated- April 05, 2024 | 11:12 PM IST
Delhi Minister Atishi

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी को शुक्रवार को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया और उनसे तथ्यों के साथ यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। भाजपा ने इस मुद्दे पर एक दिन पहले आयोग का रुख किया था।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, ‘आप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में एक मंत्री हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता हैं। सार्वजनिक मंच से नेताओं द्वारा जो भी कहा जाता है उस पर मतदाता विश्वास करते हैं और इस तरह से उनके द्वारा दिए गए बयान प्रचार विमर्श को प्रभावित करते हैं।’ निर्वाचन आयोग ने कहा कि वह अपेक्षा करता है कि आप नेता द्वारा दिए गए बयानों का एक तथ्यात्मक आधार होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आप नेता आतिशी ने दो अप्रैल को दावा किया था कि भाजपा ने उनसे पार्टी में शामिल होने या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के लिए तैयार रहने के लिए संपर्क किया था।

‘कारण बताओ’ नोटिस मिलने के बाद निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए आतिशी ने सवाल किया कि क्या यह भाजपा का सहायक संगठन है।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 11:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement