facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम 4:30 बजे LG से करेंगे मुलाकात, दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Advertisement

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, ‘‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं’’।

Last Updated- September 16, 2024 | 5:08 PM IST
Arvind Kejriwal in new trouble, CVC orders investigation in 'Sheeshmahal' case

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मुलाकात का वक्त दिया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले कहा था कि केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह इस्तीफा दे सकते हैं।

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, ‘‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं’’। पार्टी ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री ने सक्सेना से मंगलवार को मुलाकात के लिए वक्त मांगा है। वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं।’’

Also read: केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मंगलवार को मुलाकात का वक्त मांगा, दे सकते हैं इस्तीफा

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देंगे और दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों में ‘आप’ विधायकों की एक बैठक बुलाएंगे और पार्टी का एक नेता मुख्यमंत्री का पदभार संभालेगा।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 5:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement