facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले जोकोविच एडीलेड में करेंगे 2023 की शुरुआत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:41 PM IST

दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच साल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत एडीलेड में करेंगे। पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन की पूर्व संध्या पर उनका वीजा रद्द कर दिया गया था जबकि वह गत चैंपियन थे। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 21 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच को वीजा दिया है और एक जनवरी को शुरू हो रहे एडीलेड इंटरनेशनल में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम है।

सर्बिया पहली यूनाईटेड कप टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहा है जिससे जोकोविच 16 से 29 जनवरी तक होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले एडीलेड में अभ्यास टूर्नामेंट में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। एडीलेड में पुरुषों के ड्रॉ में उन्हें रूस के दानिल मेदवेदेव और आंद्रे रूबलेव, कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिम और एंडी मरे से चुनौती मिलेगी।

आव्रजन मंत्री एंड्रयू जाइल्स ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि जोकोविच को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धा करने के लिए वीजा दिया गया है।

सर्बिया के इस खिलाड़ी को कोविड-19 टीकाकरण के खिलाफ अपने रुख को लेकर पिछले साल जनवरी में निर्वासित होने के बाद तीन साल तक के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता था।

जोकोविच ने रिकॉर्ड नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है। वह पिछली तीन बार यहां खेलते हुए खिताब जीतने में सफल रहे। उनकी अनुपस्थिति में रफेल नडाल ने इस साल खिताब जीता था। जोकोविच ने 2022 के टूर्नामेंट से पहले मेलबर्न पहुंचने से पहले कोविड-19 टीकाकरण नहीं कराया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने तब से टीका नहीं लगवाने वाले यात्रियों के लिए सख्त नियम हटा दिए हैं।

Advertisement
First Published - December 7, 2022 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement