facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Ban: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये टीम इंडिया ने अभ्यास शुरू किया

Advertisement

बीसीसीआई ने पहले दिन के अभ्यास की तस्वीरें साझा करके लिखा ,‘‘ उलटी गिनती शुरू। टीम इंडिया ने रोमांचक घरेलू सत्र के लिये तैयारी शुरू कर दी।’’

Last Updated- September 13, 2024 | 2:00 PM IST
IND vs BAN series: Ind training
IND vs BAN series: Ind training

एक महीने के ब्रेक के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये अभ्यास शुरू कर दिया है । बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 19 सितंबर से खेला जायेगा । कप्तान रोहित शर्मा, चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली समेत पूरी टीम यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर एकत्र हुई ।

नये गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी मौजूद थे। बीसीसीआई ने पहले दिन के अभ्यास की तस्वीरें साझा करके लिखा ,‘‘ उलटी गिनती शुरू । टीम इंडिया ने रोमांचक घरेलू सत्र के लिये तैयारी शुरू कर दी ।’’

तस्वीरों में दिखाया गया है कि पूरी टीम गंभीर, सहयोगी स्टाफ और कप्तान रोहित की बात ध्यान से सुन रही है । इससे पहले पीली जर्सी पहने रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले जबकि विराट लंदन से सीधे तड़के यहां पहुंचे हैं।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे। खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था।

नये कोच गौतम गंभीर के साथ यह पहली टेस्ट श्रृंखला है । बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट श्रृंखला में 2 . 0 से हराया है। यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है । भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला और आस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला खेलनी है।

भारत डब्ल्यूटीसी में 68 . 52 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया 62 . 52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 45 . 83 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर है । दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जायेगा ।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 2:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement