facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

संजय मांजरेकर ने की Bumrah की तारीफ, भारतीय टीम को बताया भाग्यशाली

Advertisement

बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मैच में चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए। भारत ने यह मैच 47 रन से जीता।

Last Updated- June 21, 2024 | 2:53 PM IST
India's Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम भाग्यशाली है जिसके पास जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाकी गेंदबाजों से मीलों आगे है। बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मैच में चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए। भारत ने यह मैच 47 रन से जीता।

मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा , ‘‘कई मैचों में हमने चौके नहीं गंवाए। उनके और बाकी तेज गेंदबाजों के बीच का अंतर देखिए। दुनिया के बाकी शीर्ष गेंदबाजों को देखें तो बुमराह और उनमें बाकी अंतर है । भारत भाग्यशाली है कि उसके पास बुमराह जैसा गेंदबाज है ।’’

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा, ‘‘अपनी गेंदबाजी को वह किस कदर बखूबी समझता है, वह पता चलता है । उसने हर बल्लेबाज के खिलाफ अध्ययन कर रखा है और रणनीति पर सटीक अमल कर रहा है । यह आसानी से नहीं होता । पूरे टूर्नामेंट में उसने बहुत कम चौके छक्के दिए हैं ।’’

सूर्यकुमार यादव के बारे में मांजरेकर ने कहा कि उसकी मौजूदगी से भारत को फायदा मिल रहा है।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक है । कठिन पिच पर सामने फॉर्म में चल रहा राशिद खान जैसा गेंदबाज हो , तब पता चलता है कि सूर्यकुमार के टीम में होने का क्या फायदा है । वह हमेशा छक्के लगाने की फिराक में नहीं रहता बल्कि डटकर संयमित पारी भी खेलता है ।’’

कुंबले ने कहा ,‘‘सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज की जरूरत चौथे नंबर पर रहती है । इससे विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनता हैं क्योंकि सूर्या को रन बनाने से रोकना आसान नहीं है।’’

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 2:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement