facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्पेन के मनोलो मार्केज बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच

Advertisement

मनोलो मार्केज ने लास पाल्मास बी, एस्पैन्योल बी, बडालोना, प्रैट और यूरोपा जैसे स्पेन की निचले डिवीजन क्लबों को भी कोचिंग दी है।

Last Updated- July 20, 2024 | 8:05 PM IST

इंडियन सुपर लीग (ISL) टीम एफसी गोवा के वर्तमान प्रभारी स्पेन के मनोलो मार्केज (manolo marquez) को शनिवार को भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह बर्खास्त इगोर स्टिमक की जगह लेंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की कार्यकारी समिति की शनिवार को यहां हुई बैठक में 55 साल के मार्केज को शीर्ष पद के लिए नियुक्त किया गया। मार्केज वर्तमान में आईएसएल टीम एफसी गोवा के मुख्य कोच हैं।

एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘समिति ने दिन के पहले फैसले में सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए नए मुख्य कोच की नियुक्ति पर विचार-विमर्श किया और तत्काल प्रभाव से इस पद के लिए मनोलो मार्केज का चयन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मार्केज 2024-25 सत्र में एफसी गोवा के मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका जारी रखेंगे। वह पूर्णकालिक आधार पर राष्ट्रीय टीम का कोच बनने से पहले दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ संभालेंगे।’’

एआईएफएफ ने मार्केज के कार्यकाल का खुलासा नहीं किया। भारतीय टीम के 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अपेक्षाकृत कमजोर ड्रा मिलने के बावजूद तीसरे दौर में जगह बनाने में असफल रहने के बाद स्टिमक को 17 जून को मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

मार्केज 2020 से भारत में कोचिंग कर रहे हैं। वह अब तक दो आईएसएल क्लबों के कोच रह चुके हैं। उनका पहला कार्यकाल हैदराबाद एफसी (2020-23) के साथ था। इसके बाद वह 2023 सत्र में गोवा की टीम से जुड़े। उनकी कोचिंग में हैदराबाद एफसी ने 2021-22 सत्र में आईएसएल खिताब जीता।

इससे पहले मार्केज स्पेन में कोचिंग देते थे। वह 2017 में ला लीगा की टीम लास पाल्मास के मुख्य कोच थे। उन्होंने लास पाल्मास बी, एस्पैन्योल बी, बडालोना, प्रैट और यूरोपा जैसे स्पेन की निचले डिवीजन क्लबों को भी कोचिंग दी है।

मार्केज ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कोच बनना मेरे लिए सम्मान की बात है, एक ऐसा देश जिसे मैं अपना दूसरा घर मानता हूं। भारत और यहां के लोग ऐसी चीज हैं जिनसे मैं जुड़ा हुआ महसूस करता हूं। मैं जब से इस खूबसूरत देश में आया हूं तब से मैं इसका एक हिस्सा महसूस करता हूं। हम अपने लाखों प्रशंसकों को सफलता दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एफसी गोवा का बहुत आभारी हूं कि उसने हमें आगामी सत्र के दौरान राष्ट्रीय टीम की मदद करने की छूट दी। मैं अभी भी क्लब का मुख्य कोच हूं। मैं इस मौके के लिए एआईएफएफ का आभारी हूं और हमें फुटबॉल के लिए शानदार काम करने की उम्मीद है।’’

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि महासंघ, एफसी गोवा और खुद मार्केज यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर सहयोग करेंगे कि दोनों जिम्मेदारियों (राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच और आईएसएल टीम के कोच) को निभाने में परेशानी नहीं हो।

चौबे ने कहा, ‘‘हमें इस महत्वपूर्ण भूमिका में मार्केज का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हम एफसी गोवा के आभारी है कि उसने उन्हें राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी के लिए छूट दी। हम आने वाले वर्षों में मार्केज के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’’

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement