facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

10% बढ़ेंगे टीवी पैनल के दाम!

Advertisement

Television panels price hike: पिछले एक साल में ओपन सेल के दाम लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। टेलीविजन पैनल विनिर्माताओं को लग रह है कि यह रुझान जारी रहेगा।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:44 PM IST
TV Panels

उपभोक्ताओं को टेलीविजन पैनल खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है। विनिर्माताओं का कहना है कि वे अप्रैल में दोबारा दाम बढ़ा सकते हैं। वैश्विक महामारी के बाद उद्योग को मूल्य वृद्धि की इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक साल में ओपन सेल के दाम लगभग 30 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। टेलीविजन पैनल विनिर्माताओं को लग रह है कि यह रुझान जारी रहेगा।

विनिर्माता 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकते हैं। ओपन सेल के दाम बढ़ने के कारण उन्होंने पहले ही इस साल की शुरुआत में कीमत बढ़ा दी थी। इसने उन्हें दाम बढ़ोतरी के एक और दौर के लिए प्रेरित किया है। ओपन सेल टेलीविजन सेट विनिर्माण का प्रमुख घटक होता है। टीवी विनिर्माण की लागत में इसका करीब 60 से 65 प्रतिशत हिस्सा होता है।

इसके अलावा इस मुख्य घटक का निर्माण चीन में चार-पांच कंपनियां ही करती हैं। इस कारण ओपन सेल की मूल्य निर्धारण शक्ति उनके हाथों में रहती है। हालांकि पिछले साल अगस्त में ओपन सेल की कीमतें बढ़ी थीं, लेकिन बाद में विनिर्माताओं के कीमतों में कटौती करने से इनमें कमी आ गई।

कीमतें बढ़ाने का फैसला विनिर्माताओं पर निर्भर करता है। एक खुदरा विक्रेता ने कहा कि छोटे और बड़े दोनों ही स्क्रीन वाले टेलीविजन पैनल में वृद्धि दिखने के आसार हैं। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि विनिर्माता इस दाम वृद्धि को ग्राहकों पर किस तरह डालते हैं और उनके पास स्टॉक का क्या स्तर है। त्योहारी सीजन के बाद भारतीय बाजार में टेलीविजन पैनल की मांग नरम रही है।

कोडक ब्रांड की लाइसेंसधारक सुपर प्लास्ट्रोनिक्स के निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अवनीत सिंह मारवाह ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ओपन सेल के दाम महीने दर महीने बढ़ रहे हैं तथा फिर से मांग-आपूर्ति की स्थिति पैदा हो गई है।

ओपन सेल विनिर्माताओं ने अपने उत्पादन में कटौती करने का फैसला किया है। इसलिए वे दाम बढ़ाएंगे। अंतिम उत्पाद पर अप्रैल में 10 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल टेलीविजन की मांग कम है।

डिक्सन टेक्नोलॉजिज भी ओपन सेल की दाम बढ़ोतरी का बोझ अपने ग्राहकों पर डालेगी। डिक्सन टेक्नोलॉजिज के प्रबंध निदेशक अतुल लाल ने कहा ‘हम ओपन सेल के अधिक दामों का बोझ सीधे अपने ग्राहकों पर डालेंगे, लेकिन कुछ अंतराल के साथ।’

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement