facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Uber-Ola को टक्कर देने की तैयारी! Green SM ने खोले नए पत्ते

Advertisement

5 जून को अपनी सेवा शुरू करने वाली ग्रीन एसएम इंडिया देश में उबर, ओला और रैपिडो जैसी बड़ी राइड-हेलिंग कंपनियों को टक्कर देने के लिए पैर जमा रही है

Last Updated- June 15, 2026 | 8:04 AM IST
VinFast

वियतनाम की ईवी विनिर्माता विनफास्ट के निवेश वाली ग्रीन एसएम विस्तार के अपने दूसरे चरण के तहत भारत में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग वाले प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके तहत वह शहर के भीतर राइड से आगे बढ़कर एयरपोर्ट ट्रांसफर (हवाई अड्डे से लाने-ले जाने की सुविधा), कॉर्पोरेट मोबिलिटी और सबस्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं शुरू करने की तैयारी में लगी हुई है।

5 जून को अपनी सेवा शुरू करने वाली ग्रीन एसएम इंडिया देश में उबर, ओला और रैपिडो जैसी बड़ी राइड-हेलिंग कंपनियों को टक्कर देने के लिए पैर जमा रही है। जानकार सूत्रों के मुताबिक कंपनी बाद के चरण में विनफास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्थानीय असेंबली शुरू होने के बाद अपने वियतनाम मॉडल की तरह बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया परिवहन सेवा भी शुरू कर सकती है।

फिलहाल कंपनी गुरुग्राम, मध्य और दक्षिण दिल्ली तथा नोएडा के कुछ हिस्सों में 1,000 विनफास्ट इलेक्ट्रिक कारों के बेड़े के साथ परिचालन कर रही है। इन्हें कंपनी के भारतीय संयंत्र में तैयार किया गया है। सूत्रों ने कहा कि वियतनाम की ईवी निर्माता कंपनी विनफास्ट भारत में ईवी के अपने खुदरा कारोबार को बढ़ा रही है और आक्रामक कीमतों के जरिए हर महीने लगभग 1,000 कारें बेच रही है।

जब इस बारे में टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया तो ग्रीन एसएम इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी बच तुआन अन्ह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को ईमेल जवाब में बताया, ‘राइड हेलिंग स्वाभाविक शुरुआती बिंदु है क्योंकि यह रोजमर्रा की आवाजाही की जरूरतों को पूरा करती है और हमें ग्राहकों के साथ सीधा भरोसा बनाने का मौका देती है। समय के साथ एयरपोर्ट ट्रांसफर, कॉर्पोरेट मोबिलिटी, सबस्क्रिप्शन सेवा और खास समाधान जैसे क्षेत्रों में भी अवसर मिल सकते हैं।’ अलबत्ता उन्होंने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया राइड-हेलिंग सेवा कब शुरू करने की योजना बना रही है।

कॉर्पोरेट मोबिलिटी में कर्मचारियों की आवाजाही, अधिकारियों की यात्रा और हवाई अड्डे से लाने-ले जाने की सेवा शामिल होती है। भारत के परिवहन बाजार में कॉर्पोरेट मोबिलिटी सबसे तेजी से बढ़ती श्रेणियों में से एक है। ग्रीन एसएम सीमित अवधि के लिए प्रीमियम राइड पर 250 रुपये तक 35 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश कर रही है। इससे यह सीधे उबर की प्रीमियम श्रेणी के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही है।

अन्ह ने कहा कि कंपनी का मॉडल प्रतिस्पर्धियों से अलग है क्योंकि वह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बेड़े का संचालन करती है और सीधे वाहनों, ड्राइवर प्रशिक्षण, सेवा मानकों तथा ग्राहक सुरक्षा का प्रबंधन करती है, न कि केवल यात्रियों को ड्राइवरों से जोड़ती है। एक साल पहले देसी ईवी टैक्सी परिचालक ब्लूस्मार्ट के बंद होने के बाद भारत में ग्रीन एसएम की सेवा शुरू हुई है। ब्लू स्मार्ट का अपना बेड़ा था और उसका परिचाल कर रही थी। अन्ह ने कहा कि ड्राइवरों की कमाई पूरी की गई यात्राओं में राजस्व हिस्सेदारी के साथ-साथ प्रोत्साहन कार्यक्रमों पर आधारित है।

Advertisement
First Published - June 15, 2026 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement