facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2022 में वाहनों की कुल रिटेल सेल में 15 फीसदी की बढ़त, 2.11 करोड़ यूनिट बिकी: FADA

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 1:29 PM IST
Car Sales

देश में वाहनों की खुदरा बिक्री 2022 में 15.28 फीसदी बढ़कर 2,11,20,441 इकाई पर पहुंच गई। इसमें यात्री वाहनों और ट्रैक्टर की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फाडा ने एक बयान में बताया कि 2021 में भारत में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 1,83,21,760 इकाई थी।

पिछले वर्ष 1,53,88,062 इकाइयों की कुल खुदरा बिक्री हुई थी जो 2021 में बिके 1,35,73,682 वाहनों से 13.37 फीसदी अधिक है। 2022 में 34,31,497 यात्री वाहन (पीवी) की खुदरा बिक्री हुई। यह 2021 में बिके 29,49,182 वाहनों से 16.35 फीसदी अधिक है।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, ‘‘कैलेंडर वर्ष 2022 में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ी और 2020 की तुलना में यह 17 फीसदी बढ़ी। हालांकि कोविड से पहले के वर्ष 2019 के मुकाबले बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट हुई है।’’

सिंघानिया ने कहा, ‘‘इस दौरान पीवी श्रेणी में तेजी जारी रही और 2022 के दौरान इस श्रेणी की 34.31 लाख इकाइयां बिकीं। यह यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुद्रास्फीति बढ़ने, वाहन खरीदने की बढ़ती लागत, ग्रामीण बाजारों में रौनक पूरी तरह से नहीं लौटने और इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने की वजह से आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) दो पहिया श्रेणी में बिक्री कम रही है।’’

वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 2022 में 8,65,344 इकाई रही जो 2021 में बिके 6,55,696 वाहनों से 31.97 फीसदी अधिक है। सिंघानिया ने बताया कि वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में बिक्री 2022 में लगातार बढ़ी है और यह 2019 की बिक्री के लगभग बराबर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि तीन पहिया वाहन की श्रेणी में बिक्री कोविड के दौरान बहुत प्रभावित हुई थी लेकिन अब इसमें भी अच्छा पुनरुद्धार हुआ है। इस श्रेणी में इलेक्ट्रिक रिक्शा उप श्रेणी ने तीन अंक की वृद्धि हासिल की है जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक होने जा रही है। पिछले वर्ष 6,40,559 तिपहिया वाहन बिके, जो 2021 में बिके 3,73,562 वाहनों से 71.47 फीसदी अधिक है। सिंघानिया ने कहा कि पीवी के अलावा ट्रैक्टर श्रेणी में बिक्री 2021, 2020 और 2019 से अधिक रही है।

ट्रैक्टर की 7.94 इकाई बिकीं जो इसकी नए सर्वकालिक उच्च बिक्री है। 2021 में 7,69,638 ट्रैक्टर बिके थे। फाडा ने कहा कि दिसंबर 2022 में कुल वाहनों की खुदरा बिक्री 5.4 फीसदी गिरकर 16,22,317 इकाई रही है जो एक साल पहले समान महीने में 17,14,942 इकाई थी। पिछले महीने कुल 11,33,138 दो पहिया वाहन बिके जो दिसंबर 2021 में बिके 12,75,894 वाहनों से 11.19 फीसदी कम है।

आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2022 में 2,80,016 यात्री वाहन बिके जो एक साल पहले की 2,58,921 इकाई की तुलना में 8.15 फीसदी अधिक है। बीते महीने 66,945 वाणिज्यिक वाहन बिके हैं जो दिसंबर के 60,491 इकाइयों की तुलना में 10.67 फीसदी अधिक है। फाडा ने कहा कि मुद्रास्फीति के दबाव, वाहन नियमों में आगामी बदलाव के चलते मूल्य वृद्धि की वजह से 2022-23 की अंतिम तिमाही को लेकर उसने सतर्क रूख अपनाया है।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement