facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ओला के बाद अन्य कंपनियां भी ग्राहकों को धन वापस करने को तैयार

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:16 PM IST
EVs
BS

ओला इलेक्ट्रिक के ‘ऑफ बोर्ड चार्जर’ की कीमत उपभोक्ताओं को वापस करने के लिए तैयार हो चुकी है। इसके बाद अन्य तीन कंपनियां आर्थर, टीवीएस और विदा भी उपभोक्ताओं को यह राशि वापस करने के लिए तैयार हो गई हैं। इन तीन दुपहिया कंपनियों ने बुधवार को भारी उद्योग मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि वे भी उपभोक्ताओं को यह राशि लौटाने के लिए तैयार हैं। इन चार बकाएदार ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स (ओईएम) को कुल 287 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा।

कंपनियां धन लौटाने के अलावा इस पर भी सहमत हो गई हैं कि वे स्कूटर के एक्स फैक्टरी मूल्य में ऑफ बोर्ड चार्जर को भी शामिल करेंगी। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इन पत्रों की प्रति को देखा है।

बेंगलूरु स्थित आर्थर 450एक्स दोपहिया इलेक्ट्रिक मॉडल के 95,000 उपभोक्ताओं को 140 करोड़ रुपये वापस करेगी। इसके अलावा भारी उद्योग मंत्रालय आर्थर से कम बैटरी की क्षमता के लिए 25 करोड़ रुपये वसूलेगा।

आर्थर ने अपग्रे़डिड सॉफ्टवेयर नहीं खरीदा था। दूसरी तरफ टीवीएस को टीवीएस आईक्यूब मॉडल को मई 2022 से मार्च 2023 तक खरीदने वाले 87 हजार ग्राहकों को 15.61 करोड़ रुपये वापस करेगी। हीरो कॉर्प ई-2 डब्ल्यू के वीडा वी 1 प्लस और वीडा वी 1 प्रो मॉडलों को खरीदने वाले 1100 उपभोक्ताओं को 2.23 करोड़ रुपये वापस करेगी।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement