facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा मोटर्स के बाद Ashok Leyland ने भी कॉम​र्शियल व्हीकल्स के दाम बढ़ाए, नई कीमतें 1 जनवरी से लागू

Advertisement

नए साल से पैसेंजर्स व्हीकल्स की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। मारुति, ह्युंडै, M&M और टाटा मोटर्स समेत तमाम कंपनियों ने दाम बढ़ने की घोषणा की है।

Last Updated- December 13, 2024 | 12:57 PM IST
Ashok leyland
Representational Image

Ashok Leyland Price Hike: हिंदुजा ग्रुप की फ्लैग​शिप कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने कॉम​र्शियल व्हीकल्स (Commercial Vehicle) की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने CV की अपनी पूरी रेंज की कीमतें जनवरी 2025 से 3 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रवार को कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पहले, टाटा मोटर्स भी अपने सीवी की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है।

अशोक लेलैंड ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक, मॉडल और वेरिएंट के आधार पर यह बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। कंपनी का कहना है कि महंगाई और कमो​डिटी की बढ़ती कीमतों के बाद दाम बढ़ाना जरूरी हो गया ​था। इससे कंपनी को इनपुट कॉस्ट की बढ़ती लागत को कम करने में मदद मिलेगी।

Tata Motors के बस, ट्रक भी महंगे

इससे पहले, टाटा मोटर्स ट्रकों और बसों की कीमत 1 जनवरी, 2025 से 2 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है। कंपनी के बयान के मुताबिक, कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। यह अलग-अलग मॉडल तथा संस्करणों के अनुसार अलग-अलग होगी, लेकिन लागू ट्रकों और बसों की पूरी रेंज पर होगी।

कारें भी होंगी महंगी

नए साल से पैसेंजर्स व्हीकल्स की कीमतें भी बढ़ जाएंगी। मारुति सुजुकी, ह्युंडै मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स समेत कई पैसेंजर कार्स मैन्युफैक्चरर ने दाम बढ़ने फैसला किया है। इसके अलावा, लक्जरी कार कंपनियां- मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी पहले ही जनवरी से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement