facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI app downloads: जेन AI ऐप डाउनलोड में भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे

Advertisement

साल 2024 में भारत से 17.7 करोड़ जेनरेटिव एआई ऐप डाउनलोड, एआई चैटबॉट्स और आर्ट जेनरेटर की बढ़ती मांग; राजस्व के मामले में अब भी पीछे

Last Updated- January 24, 2025 | 10:10 PM IST
Artificial Intelligence

मोबाइल (ऐपल आईओएस और गूगल प्ले) पर जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (जेन-एआई) ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। दुनिया भर में ऐप ट्रेंड्स की निगरानी करने वाले सेंसर टावर के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 2024 में भारत से आगे सिर्फ अमेरिका है।

साल 2024 में भारत में कुल 17.7 करोड़ जेनएआई ऐप डाउनलोड किए गए हैं, जो दुनिया भर में कुल 149. करोड़ डाउनलोड का 11.8 फीसदी है। साल भर में चीन में 13.3 करोड़ डाउनलोड हुए, जबकि सूची में 20 करोड़ डाउनलोड के साथ अमेरिका शीर्ष स्थान पर रहा।

साल 2024 में भारत के जेनएआई ऐप डाउनलोड में उल्लेखनीय रूप से 135 फीसदी की वृद्धि हुई। उससे पहले साल 2023 में 7.52 करोड़ डाउनलोड किए गए थे। इसके विपरीत, साल 2023 के 13.5 करोड़ के मुकाबले अमेरिका में पिछले साल सिर्फ 49 फीसदी का इजाफा हुआ है।

मगर भारत जेन-एआई ऐप्स से इन ऐप की खरीदारी से आय के मोर्चे पर काफी पीछे है और शीर्ष 10 में भी नहीं है। पिछले साल 2024 में इसका राजस्व सिर्फ 1.28 करोड़ डॉलर रहा, जो वैश्विक ऐप राजस्व में महज 1 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। मगर राजस्व साल 2023 के 46 लाख डॉलर के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से 135 फीसदी बढ़ गया।

इसमें भी अमेरिका शीर्ष पर है और उसके इन ऐप से 55.8 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाया है, जो कुल राजस्व का 40 फीसदी होता है। उसके बाद ब्रिटेन 5.51 करोड़ डॉलर के साथ काफी पीछे है। जर्मनी (5.3 करोड़ डॉलर), जापान (4.4 करोड़ डॉलर), कनाडा (3.69 करोड़ डॉलर) और ब्राजील (3.1 करोड़ डॉलर) का स्थान है। सूची में 2.88 करोड़ डॉलर के साथ चीन 10वें स्थान पर है।

एआई की उप शैलियों में एआई चैटबॉट श्रेणी में भारत में पिछले साल की चौथी तिमाही में 4.42 करोड़ डाउनलोड हुए, जिससे यह शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। दुनिया भर में हुए कुल 42.7 करोड़ डाउनलोड में भारत की 10 फीसदी हिस्सेदारी रही। 4.36 करोड़ के साथ चीन और 4.32 करोड़ डाउनलोड के साथ अमेरिका पीछे रहा। फिर से एआई आर्ट जेनरेटर में दुनिया भर में हुए कुल 8.48 करोड़ डाउनलोड में भारत की करीब 24.5 फीसदी हिस्सेदारी रही।

एआई की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल 2024 में गूगल प्ले और आईओएस से 3 अरब से अधिक ऐप डाउनलोड किए गए। इनमें उनके नाम, सबटाइटल अथवा विवरण में एआई शब्द का उल्लेख किया गया था और भारत में हुए कुल 23.4 अरब ऐप डाउनलोड में इनकी हिस्सेदारी 12.3 फीसदी रही। साल 2023 में ऐसे ऐप 2.3 अरब डाउनलोड किए गए थे। दुनिया भर कम से कम 17 अरब ऐसे ऐप डाउनलोड लोग किए, जो पूरे साल हुए ऐप डाउनलोड का करीब 13 फीसदी है।

एआई की लोकप्रियता के मामले में भारत में चैटबॉट चैटजीपीटी डाउनलोड के आधार पर शीर्ष स्थान पर रहा। उसके बाद गूगल जेमिनी का स्थान है। व्हाट्सऑटो चौथे और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट दसवें स्थान पर रहा। अन्य ऐप्लिकेशन एआई आर्ट जेनरेटिव श्रेणी के रहे।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement