वर्कफोर्स का विश्लेषण करने वाले प्लेटफॉर्म प्रोहैंस का कहना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभाव के कारण सॉफ्टवेयर-ऐज-ए-सर्विस (SaaS) कंपनियां दबाव महसूस कर रही हैं। मुख्य कार्य अधिकारी अंकुर ढींगरा ने अभीक दास को बातचीत में बताया कि सास कंपनियों के बने रहने का एकमात्र तरीका बिजनेस मॉडल को समझना और ग्राहक संबंधों में अधिक जुड़ाव लाना है। संपादित अंश …
आपके सॉफ्टवेयर से जुड़े हाल के उस विवाद पर आपका क्या कहना है कि कॉग्निजेंट इसके जरिये अपने कर्मचारियों की निगरानी कर रही है?
जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है, यह समझने के लिए किसी समीक्षक टेलीमेट्री या पैमाइश प्रणाली की जरूरत होती है। अब साफ तौर पर कभी-कभी इस तकनीक को निगरानी के रूप में गलत समझा जाता है लेकिन पूरा आइडिया यह है कि तकनीक को इस तरह से बनाया गया है कि अंतिम उपयोगकर्ता, जो इसे नियंत्रित करता है, इसे फिटबिट की तरह बंद कर सकता है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर सूक्ष्म प्रबंधन नहीं है। यह वास्तव में व्यापक परिचालन निर्णय लेने के लिए है।
मैं इस बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहता कि कॉग्निजेंट ने क्या कहा। वह उनका दृष्टिकोण था। यह तकनीक उच्च गुणवत्ता वाला मापन प्रदान करती है। यह आपको बताती है कि क्या आप उन क्षेत्रों को समय दे रहे हैं, जो कारोबार के लिए अहम हैं। यह आपको अपने समय क्षेत्र को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने में मदद करती है। इस तकनीक से कोई भी अपने कार्यदिवस को डिजाइन कर सकता है।
सास के किन क्षेत्रों में एआई का प्रभाव पड़ रहा है?
सामग्री संबंधित सभी सास को प्रभावित किया जा रहा है। यात्रा संबंधित अधिकांश सास भी इसी स्थिति का सामना कर रही हैं। अधिक बिजनेस-टु-कंज्यूमर वाली यानी बी2सी सास कंपनियां अधिक दबाव का सामना करेंगी। बी2बी (बिजनेस-टु-बिजनेस) ज्यादा बारीकी वाला विषय है, खास तौर पर इस लिहाज से कि आप असल में करना क्या चाह रहे हैं और ऐसा नहीं है कि सास कंपनियां एजेंटिक एआई समाधान विकसित नहीं कर रही हैं। लेकिन एआई वाली अधिकांश चीजों की तरह सास के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे। यह एक ही समय में आक्रामक और रक्षात्मक रूप से खेलने का अवसर है।
आपकी विकास योजनाएं क्या हैं?
पिछले 7 वर्षों के दौरान हमने 25 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ोतरी हासिल की है। हम उन कुछ सास कंपनियों में से एक हैं जिसने क्रिसकैपिटल के बहुमत हिस्सेदारी लेने से पहले खुद के संसाधनों से ही अपना विस्तार किया था। हमें पूरा भरोसा है कि हम 30 प्रतिशत से अधिक की दर से आगे बढ़ेंगे।
ऐसे कौन-से क्षेत्र हैं, जहां सास कंपनियां एआई के मुकाबले बढ़त बना सकती हैं?
मुझे लगता है कि वे प्रतिस्पर्धा नहीं कर रही हैं, बल्कि सहायता कर रही हैं। एआई वास्तव में कभी-कभार सास की पेशकश को मजबूत कर सकती है और वे उनकी लागत कम करके मजबूत बन सकती हैं।