facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel ने बिहार के तीन और शहरों में अपनी 5G plus सेवाएं शुरू की

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 2:55 PM IST
bharati airtel

दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने शुक्रवार को बिहार के तीन अन्य शहरों मुजफ्फरपुर, बोधगया एवं भागलपुर में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की।

एयरटेल के बिहार-झारखंड एवं ओडिशा क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुपम अरोरा ने कहा कि इन तीनों शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण एयरटेल सर्विस पोर्टफोलियो को ‘एयरटेल 5जी प्लस’ सेवा का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त यह एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों के लिए अविश्वसनीय रूप से तेज पहुंच देगा।

उन्होंने कहा कि 5जी फोन वाले ग्राहक एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तब तक कर सकते हैं जब तक कि यह सेवा अधिक व्यापक न हो जाए। बिहार की राजधानी पटना में एयरटेल की 5जी सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं।

आने वाले समय में कंपनी की पूरे राज्य में अपनी 5जी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 2:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement