facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेटा सेंटरों के लिए AMD ने पेश किए नए AI सॉल्यूशन

Advertisement

फेसबुक एवं व्हाट्सऐप जैसे मंचों की संचालक कंपनी मेटा भी AI सॉल्यूशन के लिए अपने डेटा में इंस्टिंक्ट MI300एक्स एक्सेलेरेटर को शामिल कर रही है।

Last Updated- December 08, 2023 | 2:56 PM IST
AMD introduces new AI solutions for data centers

सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माता AMD के नए उत्पाद इंस्टिंक्ट MI300 सीरीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्सेलरेटर को डेटा सेंटर संचालकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। AMD ने इसी हफ्ते कई नए उत्पाद पेश किए हैं जिनमें डेटा सेंटरों के AI एक्सेलरेटर उत्पाद AMD इंस्टिंक्ट MI300 सीरीज, विशाल भाषा मॉडल (LLM) का समर्थन करने वाले ROCM 6 ओपन सॉफ्टवेयर और राइजेन AI के साथ राइजेन 8040 सीरीज प्रोसेसर शामिल हैं।

डेल समेत कई बड़े डेटा सेंटर ढांचागत सेवा प्रदाताओं ने अपने पोर्टफोलियो में AMD इंस्टिंक्ट MI300 एक्सेलेरेटर को अपनाने की योजना की घोषणा कर दी है। AMD के इस कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट ने भी कहा कि वह नई एज्योर एनडी एमआई300एक्स वी5 वर्चुअल मशीन को चलाने के लिए इस नए उत्पाद का इस्तेमाल कर रही है।

फेसबुक एवं व्हाट्सऐप जैसे मंचों की संचालक कंपनी मेटा भी AI सॉल्यूशन के लिए अपने डेटा में इंस्टिंक्ट MI300एक्स एक्सेलेरेटर को शामिल कर रही है। HP ने भी कहा कि उसकी अपने उद्यम और एचपीसी पेशकशों में AMD इंस्टिंक्ट MI300 एक्सेलरेटर लाने की योजना है।

AMD की चेयरपर्सन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लिजा सू ने कहा, ‘‘AI कंप्यूटिंग गतिविधियों का भविष्य है और AMD एंड-टू-एंड बुनियादी ढांचे को शक्ति देने के लिए विशिष्ट रूप से तैनात है। यह AI के इस दौर को बड़े पैमाने पर परिभाषित करेगा।’’

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement