facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी फर्म Vanguard ने Ola का मूल्यांकन घटाकर 1.88 अरब डॉलर किया

Advertisement

OLA Valuation Cut : यह पिछले साल 31 अगस्त तक इसके पिछले मूल्य 2.65 अरब डॉलर की तुलना में 29 प्रतिशत कम है।

Last Updated- February 05, 2024 | 11:18 PM IST
Ola Electric share price dips below issue price; tanks 52% from record high Ola Electric के स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे गिरे, शेयर रिकॉर्ड हाई से 52% लुढ़का

अमेरिका की निवेश प्रबंधन फर्म वैनगार्ड ने मोबिलिटी कंपनी ओला का मूल्यांकन घटाकर 1.88 अरब डॉलर कर दिया है। फरवरी 2023 के बाद से वैनगार्ड द्वारा भवीश अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी के मूल्यांकन में यह तीसरी गिरावट है।

अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) को दी गई अपनी नियामकीय सूचना के अनुसार वैनगार्ड ने 30 नवंबर, 2023 तक ओला की मूल कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजिज का मूल्यांकन कम करके 1.88 अरब डॉलर कर दिया है। यह पिछले साल 31 अगस्त तक इसके पिछले मूल्य 2.65 अरब डॉलर की तुलना में 29 प्रतिशत कम है।

वैनगार्ड का नवीनतम मूल्य 1.88 अरब डॉलर है, जो पिछले मूल्यांकन से 74 प्रतिशत कम है, जिस पर कंपनी ने धन जुटाया था। पिछले साल फरवरी में वैनगार्ड ने एएनआई टेक्नोलॉजिज का मूल्यांकन 7.3 अरब डॉलर से लगभग 34 प्रतिशत घटाकर 4.8 अरब डॉलर कर दिया था। बाद में वैनगार्ड ने अपनी हिस्सेदारी 52.7 प्रतिशत और घटाकर 3.5 अरब डॉलर कर दी थी।

बताया जाता है कि इस राइड-हेलिंग फर्म में वैनगार्ड की हिस्सेदारी करीब 0.7 प्रतिशत है। कंपनी ने वैनगार्ड द्वारा उसके मूल्यांकन में की गई कटौती के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।

दिसंबर 2021 में मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ने आईआईएफएल, एडलवाइस और सुनील मुंजाल के नेतृत्व वाली हीरो एंटरप्राइज सहित कुछ निवेशकों से तकरीबन 13.9 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई थी। कारोबार पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म टॉफलर से प्राप्त किए गए नियामकी दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। उस समय ओला का मूल्यांकन करीब 7.3 अरब डॉलर आंका गया था।

ओला ने हाल ही में घोषणा की है कि भारत में उसके मोबिलिटी कारोबार ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान एबिटा धनात्मक कर दिया है, जिससे कंपनी यह उपलब्धि हासिल करने वाली कुछ भारतीय इंटरनेट कंपनियों में से एक बन गई है।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement