facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऐपल, उसकी सहयोगी कंपनियों ने नोएडा में इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 11:55 AM IST
Apple

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ऐपल और उसकी तीन सहयोगी कंपनियों ने मोबाइल उपकरण बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में आवेदन किया है। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनियों ने करीब 23 एकड़ जमीन पर 2800 करोड़ रुपये के निवेश से इकाई लगाने का प्रस्ताव रखा है और कंपनी की आईफोन-16 भारत में ही बनाने की योजना है जिससे यहां 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एपल के आने से अन्य कंपनियों का भी भारत की ओर रुझान बढ़ेगा।

प्राधिकरण के अधिकारी पिछले सप्ताह जापान और कोरिया में निवेश जुटाने के लिए गए थे, जहां ऐपल कंपनी के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई। इसमें ऐपल और उसकी सहयोगी कंपनियों ने भारत में 2800 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि एपल और सहयोगी कंपनियों को सेक्टर 29 में जमीन दी जाएगी। यह सेक्टर पहले से ही विकसित है और यहां पर कई सुविधाएं लगभग तैयार हैं।

इससे कंपनिया निर्माण के बाद उत्पादन शुरू कर सकेंगी। इन कंपनियों ने करार के बाद यमुना प्राधिकरण के समक्ष 10 फीसदी राशि जमा करा दी है। एपल और उनकी सहयोगी कंपनियों के आने के बाद अन्य बड़ी कंपनियों ने यीडा से संपर्क साधा है।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement