facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में Apple का बड़ा दांव: वित्त वर्ष 2026 में 28 अरब डॉलर के उत्पादन का लक्ष्य, निर्यात से मिलेगी बढ़त

Advertisement

ऐपल ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में ही 10 अरब डॉलर का निर्यात दर्ज कर लिया है, जो एक साल पहले के 5.7 अरब डॉलर से 75 फीसदी की तीव्र वृद्धि है

Last Updated- November 06, 2025 | 10:44 PM IST
Apple

इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान निर्यात में मजबूत वृद्धि से उत्साहित ऐपल इंक सरकार के साथ चर्चा के आधार पर 2025-26 के लिए भारत में 28 अरब डॉलर के उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसमें निर्यात और घरेलू बिक्री दोनों शामिल हैं। यह आंकड़ा मोबाइल फोन के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के अंतिम वर्ष में समग्र उत्पादन मूल्य में 21.7 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है जबकि पिछले वर्ष यह 23 अरब डॉलर था।

हालांकि इस वृद्धि का अधिकांश हिस्सा निर्यात से आएगा, जिसके 22 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 18 अरब डॉलर से 27.7 फीसदी ज्यादा है। उम्मीद है कि ऐपल निर्यात के चरम सीज़न (अक्टूबर-दिसंबर तिमाही) का लाभ उठाएगी, जब भारत से शिपमेंट आमतौर पर चरम पर होता है।

उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि ये अनुमान संकीर्ण हैं। ऐपल ने वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में ही 10 अरब डॉलर का निर्यात दर्ज कर लिया है, जो एक साल पहले के 5.7 अरब डॉलर से 75 फीसदी की तीव्र वृद्धि है। वित्त वर्ष 26 के लिए अपने 22 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को पूरा करने के लिए, कंपनी को अगले छह महीनों में लगभग इतने ही मूल्य के आईफोन का निर्यात करना होगा।

घरेलू उत्पादन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसे आईफोन 17 श्रृंखला की मजबूत बिक्री का समर्थन प्राप्त है, जिसके सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। ऐपल के भारतीय उत्पादन में निर्यात का प्रभुत्व बना रहेगा, जो वित्त वर्ष 2026 में कुल उत्पादन मूल्य का 78 फीसदी होगा और यह पिछले वर्ष के बराबर है।

ऐपल के प्रवक्ता ने इसके उत्पादन मूल्य अनुमानों के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुमानों के अनुसार, भारत से कुल स्मार्टफोन निर्यात 30-35 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें सबसे ज्यादा निर्यात आईफोन से होगा। कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली छमाही में कुल स्मार्टफोन निर्यात पहले ही 13.4 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है, जिसमें से 75 फीसदी निर्यात ऐपल से हुआ है।

घरेलू बाजार में स्मार्टफोन का कुल उत्पादन मूल्य वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 40 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है, जो 2024-25 में 38 अरब डॉलर रहा था।

Advertisement
First Published - November 6, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement