facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple ने iPhone यूजर्स को दी चेतावनी! फोन गीला होने पर भूलकर भी न करें ये काम

Advertisement

Apple ने एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए फोन में अगर पानी होगा तो आपकों अलर्ट मिल जाएगा

Last Updated- February 22, 2024 | 3:53 PM IST
Apple iphone
Representative Image

Apple ने हाल ही में अपने iPhone यूजर्स के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने लोगों को बताया है कि अगर उनका आईफोन गिला या पानी में गिर जाए तो फिर उसे नुकसान से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें।

यह एडवाइजरी खासतौर पर उन यूजर्स के लिए ही है, जो लोग फोन गीला होने पर उस सुखाने के लिए चावल में रख देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो जरूर पढ़ें Apple की एडवाइजरी।

जानें क्या कहा Apple ने

टेक जायंट ऐपल ने अपनी ऑफिशियल साइट पर कहा कि अगर iPhone में लिक्विड डिटेक्शन नजर आता है तो फोन को सुखाने के लिए चावलों के बीच में भूलकर भी न रखें। कंपनी ने कहा है कि इससे आईफोन को नुकसान हो सकता है क्योंकि चावल के छोटे-छोटे दाने फोन के अंदर जा सकते है जो उसे खराब कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने iPhone सुखाने के लिए हीटर, हेअर ड्रायर या हवा फूंकने वाली मशीन का इस्तेमाल न करने की भी सलाह दी है। इसके अलावा, चार्जिंग पोर्ट में रुई या टिश्यू पेपर जैसी कोई भी बाहरी चीज डालना के लिए भी मना किया है।

Apple ने पेश किया नया फीचर

ऐपल ने एक नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए फोन में अगर पानी होगा तो आपकों अलर्ट मिल जाएगा। साथ ही कंपनी ने फोन को चार्ज करने के लिए भी मना किया है, जब तक आईफोन पूरी तरह सूख ना जाए।

apple wet phone

गीले आईफोन को कैसे सुखाएं?

Apple ने बताया कि अगर फोन गिला है तो उसे सुखाने के लिए फोन को थोड़ा झटकें ताकी उसके अंदर का पानी निकल जाए। इसके बाद फोन को ऐसी जगह रखें जो ड्राई और हवादार हो।

साथ ही अपने आईफोन को कम से कम 30 मिनट तक किसी भी एक्सेसरी, चार्जिंग केबल न करें। आधा घंटे बाद ही अपने फोन को चार्जिंग केबल या किसी एक्सेसरी से कनेक्ट करें। अगर लिक्विड डिटेक्शन का अलर्ट फिर से आता है तो इसका मतलब के आपके फोन के अंदर अभी भी पानी है। फोन को फिर एक दिन के लिए रखें और लिक्विड डिटेक्टर के हटने का इंतजार करें।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 3:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement