facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple अपने अगले iPhone में AI फीचर्स का करेगा इस्तेमाल, OpenAI के साथ बातचीत जारी!

Advertisement

असल में Apple किस AI पार्टनर के साथ काम करेगा या बिल्कुल भी AI तकनीक इस्तेमाल करेगा या नहीं, ये अभी साफ नहीं है।

Last Updated- April 29, 2024 | 5:14 PM IST
Foxconn

आपके अगले iPhone में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के फीचर जुड़ सकते हैं! ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस साल के अंत में आने वाले iPhone में कुछ नए फीचर्स चलाने के लिए OpenAI नाम की कंपनी की AI तकनीक का इस्तेमाल करने की बात फिर से कर रहा है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों कंपनियां इस बारे में बातचीत कर रही हैं कि असल में डील कैसी होगी और OpenAI की तकनीक को Apple के नए iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 में कैसे शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले महीने यही खबर आई थी कि Apple, Google के जेमिनी चैटबॉट को अपने नए iPhone में इस्तेमाल करने की संभावना तलाश रहा है। असल में Apple किस AI पार्टनर के साथ काम करेगा या बिल्कुल भी AI तकनीक इस्तेमाल करेगा या नहीं, ये अभी साफ नहीं है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की दौड़ में Apple पीछे रहा है। टेक्स्ट के आधार पर इंसान जैसे जवाब देने वाली जनरेटिव AI टेक्नोलॉजी को अपनाने में माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियां आगे हैं, जबकि Apple अभी भी पीछे है।

Apple के CEO टिम कुक ने फरवरी में बताया था कि कंपनी जनरेटिव AI में काफी निवेश कर रही है, और वह अपने प्रोडक्ट में AI का इस्तेमाल कब करेंगे, इस साल के अंत तक बताएंगे। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement