facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Audi Sales: ऑडी ने पकड़ी रफ्तार, सिर्फ तीन महीने में बिक्री हुई डबल से ज्यादा

Advertisement

​​हाल ही में लॉन्च की गई Audi Q3 और Audi Q3 Sportback की दिख रही जोरदार मांग

Last Updated- April 19, 2023 | 10:59 PM IST
Audi Sales: Audi India's sales speed up by 97 percent in the first half
BS

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी इंडिया (Audi India) ने वर्ष 2023 के पहले तीन महीने के दौरान 1,950 कारों की डिलिवरी करते हुए बिक्री में 126 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। कंपनी का दावा है कि उसके पुरानी कार के कारोबार में भी किसी तिमाही की सर्वा​धिक मजबूत बिक्री नजर आई है, जिसमें 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

जर्मनी की इस प्रमुख कार कंपनी ने जनवरी से मार्च 2023 के बीच 1,950 कारों की डिलिवरी की, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह संख्या 862 थी। ऑडी इंडिया ने कहा कि भारत में यह पिछले छह साल में पहली तिमाही की सबसे मजबूत बिक्री रही।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा ‘हमने वर्ष 2023 की पहली तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 126 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी है।’ उन्होंने कहा कि उनकी वाहनों के 16 मॉडल हैं और वर्तमान में SUV की हिस्सेदारी कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल बिक्री में 60 फीसदी से अधिक रही।

Also Read: बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ EV वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्ट
​​
​ढिल्लों ने कहा कि हाल ही में पेश की गई ऑडी Audi Q3 और Audi Q3 Sportback की देश भर में मजबूत मांग देखी जा रही है। हम वृद्धि की राह पर हैं और वर्ष 2023 में आशावान प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हैं।

इस बीच ऑडी इंडिया भारत में पुरानी कारों के अपने कारोबार – Audi Approved: plus का लगातार विस्तार कर रही है। वर्तमान में देश के सभी प्रमुख केंद्रों में पुरानी कारों के 22 शोरूम के साथ ऑपरेशन करने वाले इस ब्रांड के पास वर्ष 2023 के अंत तक 25 से अ​धिक ऐसे सेंटर होंगे।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement