facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Audi भारत में अगस्त में उतारेगी इलेक्ट्रिक SUV Q8 e-tron

Advertisement

Audi इसे दो खंडों क्यू8 ई-ट्रॉन एसयूवी और क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक में उतारेगी।

Last Updated- July 06, 2023 | 4:35 PM IST
Audi India- ऑडी इंडिया

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी (Audi) अपने इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्यू8 ई-ट्रॉन को अगले महीने भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कंपनी अपनी क्यू8 ई-ट्रॉन को 114 किलोवॉट बैटरी के साथ 18 अगस्त को पेश करेगी। कंपनी की मौजूदा ई-ट्रॉन में 95 किलोवॉट बैटरी का उपयोग होता है। कंपनी इसे दो खंडों क्यू8 ई-ट्रॉन एसयूवी और क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक में उतारेगी।”

उन्होंने कहा, “हम मूल रूप से अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उत्पाद खंड को मजबूत कर रहे हैं।” ढिल्लन ने कहा, “क्यू8 ई-ट्रॉन को भारत में पूरी दुनिया के साथ पेश किया जा रहा है, जो भारतीय बाजार के महत्व को दिखाता है।”

ऑडी इंडिया के ईवी वाहनों में ई-ट्रॉन 50, ई-ट्रॉन 55, ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55, ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी हैं। उन्होंने कहा कि क्यू8 ई-ट्रॉन को पूर्ण निर्मित इकाई के रूप में आयात किया जाएगा। यह इस खंड में उच्च श्रेणी व गुणवत्ता वाली गाड़ियों में से है।

ऑडी ने 2033 तक पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनने की वैश्विक रणनीति के तौर पर पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: जून में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 10 फीसदी बढ़ी : FADA

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement