facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

August Auto Sales: यात्री वाहनों की थोक बिक्री दो प्रतिशत घटी, SIAM को त्योहार सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद

Advertisement

Auto Sales August 2024: मांग में गिरावट के बीच डीलरों के पास भंडार को कम करने के लिए कंपनियों ने आपूर्ति घटा दी, जिसके चलते थोक बिक्री कम हुई।

Last Updated- September 13, 2024 | 3:50 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर लगभग दो प्रतिशत घट गई। मांग में गिरावट के बीच डीलरों के पास भंडार को कम करने के लिए कंपनियों ने आपूर्ति घटा दी, जिसके चलते थोक बिक्री कम हुई।

उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में डीलरों के भेजी गई कुल यात्री वाहनों की खेप पिछले महीने सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत घटकर 3,52,921 इकाई रही। यह आंकड़ा अगस्त 2023 में 3,59,228 इकाई था।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 17,11,662 इकाई हो गई। यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 15,66,594 इकाई था। पिछले महीने स्कूटर की थोक बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 6,06,250 इकाई हो गई, जो अगस्त 2023 में 5,49,290 इकाई थी।

कंपनियों से डीलरों को मोटरसाइकिल की आपूर्ति पिछले महीने आठ प्रतिशत बढ़कर 10,60,866 इकाई रही, जो अगस्त 2023 में 9,80,809 इकाई थी। पिछले महीने कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 69,962 इकाई हो गई, जो एक साल पहले 64,944 इकाई थी।

सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ”देश में त्योहार शुरू होने के साथ वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसे केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ई-ड्राइव और प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजनाओं की हाल की घोषणाओं से भी बढ़ावा मिलेगा।”

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement