facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वाहन कलपुर्जा उद्योग पहली छमाही में 34.8 फीसदी बढ़कर 2.65 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 4:10 PM IST
car sale

भारत का वाहन कलपुर्जा उद्योग वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में 34.8 फीसदी की दर से बढ़कर 2.65 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

संघ ने कहा कि खासतौर से यात्री वाहनों के खंड से अच्छी मागं रही। एक्मा ने कहा कि इस दौरान कलपुर्जों का निर्यात 8.6 प्रतिशत बढ़कर 10.1 अरब डॉलर (79.03 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया, जबकि आयात 17.2 प्रतिशत बढ़कर 10.1 अरब डॉलर था।

एक्मा के अध्यक्ष संजय कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाददाताओं से कहा, ‘हमने यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों में शानदार वृद्धि देखी है। त्योहारी सत्र दोपहिया वाहनों के लिए काफी सकारात्मक रहा है और हमें उम्मीद है कि इस खंड में वृद्धि एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी।’

उन्होंने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी, कच्चे माल की लागत और कंटेनरों की अनुपलब्धता जैसी आपूर्ति पक्ष की बाधाओं में सुधार से चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अच्छी वृद्धि हुई।

संघ के महानिदेशक विन्नी मेहता ने कहा, ‘पहली छमाही में ओईएम को आपूर्ति के लिए हमारी कमाई का 47 फीसदी हिस्सा यात्री वाहनों से आया, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 38 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement