facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Expo 2023: Hyundai की ई-एसयूवी IONIQ 5 लॉन्च, कीमत 45 लाख रुपये से शुरू

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 1:14 PM IST
IONIQ 5
PTI

Auto Expo 2023: इलेक्ट्रिक वाहनों की अपनी रेंज को आगे बढ़ाते हुए कोरियाई कार कंपनी ह्युंडै ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी IONIQ 5 भारत में उतार दी। KONA के बाद ह्युंडै इंडिया की यह दूसरी एसयूवी है, जो पूरी तरह इलेक्ट्रिक है यानी बैटरी पर ही चलती है।

hyundai iONIQ 5
Hyundai iONIQ 5 launched at Auto Expo 2023

ऑटो एक्सपो में पेश की गई IONIQ 5 की कीमत 44,99,500 रुपये रखी गई है। मगर यह कीमत शुरुआती 500 खरीदारों के लिए ही है। बाद में इसमें बदलाव हो सकता है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

Hyundai iONIQ 5
Hyundai iONIQ 5 launched at Auto Expo 2023

IONIQ 5 में 72.6 किलोवाट आवर क्षमता वाली बैटरी है, जिसे अल्ट्राफास्ट चार्जिंग के जरिये केवल 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह एसयूवी 631 किलोमीटर तक चल सकती है। सबसे खास बात यह है कि इसकी बैटरी में मौजूद चार्ज से लैपटॉप, ई स्कूटर जैसे उपकरण भी चार्ज कर चलाए जा सकते हैं।

Hyundai iONIQ 5
Hyundai iONIQ 5 launched at Auto Expo 2023

ह्युंडै इंडिया के प्रबंध निदेशक उनसू किम ने कहा कि IONIQ 5 पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी की दिशा में ह्युंडै इंडिया के कमिटमेंट की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ह्युंडै के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर बनी पहली पेशकश है।

उनसू ने बताया कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस एसयूवी में कई बायो कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कई जगहों पर रेपसीड फ्लावर और कॉर्न से बना हुआ बायो पेंट लगाया गया है। इसका फैब्रिक प्लास्टिक की बेकार बोतलों से मिलाकर बनाया गया है। कारपेट के फैब्रिक में गन्ने और कॉर्न के हिस्से शामिल हैं।

 

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 1:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement