facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Expo 2023 : दर्शकों को भा रहीं कार कंपनियों की नयी टेक्नोलॉजी

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 11:04 PM IST
Auto Expo 2023: EV shines at Auto Expo

भारत के प्रमुख मोटर शो ‘Auto Expo 2023’ में इले​क्ट्रिक वाहन सु​र्खियों में बने हुए हैं। मारुति सुजूकी, ह्युंडै, किया, टाटा मोटर्स और एमजी मोटर जैसी चर्चित कंपनियां इसमें अपने नए वाहनों की झलक पेश कर रही हैं, लेकिन सिर्फ EV को लेकर ही लोग इसमें पूछताछ नहीं कर रहे हैं ब​ल्कि इस बार ऑटो एक्सपो में नई टेक्नोलॉजी ने भी दर्शकों को आक​र्षित किया है।

वाहनों के बाहरी डिजाइन से लेकर ईवी चार्जर लॉक आदि से संबं​धित नयापन भी लोगों के बीच आकर्षण बना हुआ है।

इले​क्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया निर्माता गोदावरी इले​क्ट्रिक मोटर्स ने डाइक्लोपेंटाडीन (डीसीपीडी) प्ला​स्टिक से बने इले​क्ट्रिक वाहन पेश किए हैं। यह प्ला​स्टिक आसानी से नहीं टूटता है, जिससे वाहन विपरीत ​स्थिति में भी काफी मजबूत बना रहता है। निर्माता का दावा है कि इस प्ला​स्टिक शीट को कई तरह के टेस्ट से गुजारा जाता है, और यह विपरीत परिवेश और बेहद गर्म तापमान को सहन कर सकता है।

एक्सपो में प्रद​र्शित अन्य टेक्नोलॉजी एलएमएल से जुड़ी हुई है। कंपनी के नए एलएमएल स्टार को दो-दो किलोवॉट की दो अलग किए जाने वाली बैटरियों के साथ पेश किया गया है। इन बैटरियों को महज एक बटन दबाकर वाहन से बाहर निकाला जा सकेगा। आप बैटरियों को चार्जिंग के लिए घर, दुकान, या बेडरूम में भी ले जा सकते हैं। बैटरियों को चार्ज करने के लिए बड़े चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है।

लि​थियम-आयन बैटरियां आयात करने के लिए सरकारी लाइसेंस हासिल करने वाली बैटरी रीसाइक्लर कंपनी लोहम ने ऑटो एक्सपों में अपनी रीसाइ​क्लिंग टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी एनएफसी बैटरियों से जमा लि​थियम निकालने के लिए मेम्ब्रेन-आधारित तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है।

ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदाता ए​क्सिकॉम ने निजी इले​क्ट्रिक वाहनों को आसानी से चार्ज करने के लिए मोबाइल ऐप पेश किया है। यह ऐप दोस्तों और परिवार के साथ ईवी चार्जिंग एक्सेस साझा करने जैसी सुविधा मुहैया कराएगा।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement