facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दोपहिया और SUV की मांग से ऑटो पुर्जा उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, FY26 में 9% तक ग्रोथ का अनुमान

Advertisement

कुल राजस्व में लगभग 17 प्रतिशत का योगदान देने वाले वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में मामूली सुधार से भी बढ़ोतरी को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

Last Updated- May 22, 2025 | 12:16 AM IST
The popularity of white cars continues, there is a strong increase in demand for black and blue cars सफेद कारों का जलवा बरकरार, काले और नीले रंग की कारों की मांग में जोरदार इजाफा
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के वाहन पुर्जा उद्योग में वित्त वर्ष 26 के दौरान 7 से 9 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है और इसकी पिछले वित्त वर्ष जैसी रफ्तार बरकरार रहेगी। इसे दोपहिया और यात्री वाहनों, खास तौर पर उपयोगिता वाहनों की जोरदार घरेलू मांग से समर्थन मिलेगा। ये दोनों मिलकर इस क्षेत्र के राजस्व में करीब आधा योगदान करते हैं। क्रिसिल के इस विश्लेषण में उन पुर्जा विनिर्माताओं को शामिल किया गया है, जिनकी वित्त वर्ष 25 के दौरान इस क्षेत्र के 7.9 लाख करोड़ रुपये के राजस्व में 35 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

क्रिसिल रेटिंग्स की रिपोर्ट के अनुसार कुल राजस्व में लगभग 17 प्रतिशत का योगदान देने वाले वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में मामूली सुधार से भी बढ़ोतरी को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

15 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी वाली आफ्टरमार्केट श्रेणी में 5 से 7 प्रतिशत की दर से लगातार वृद्धि का अनुमान है। इसे पुराने वाहनों के बेड़े से मदद मिलेगी। लेकिन वैश्विक स्तर पर बाधाएं बरकरार हैं। अमेरिका और यूरोप में नए वाहनों की कमजोर मांग से इस क्षेत्र के निर्यात प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। अनुमान है कि इस साल यह नरम पड़कर 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर सकता है। भारत के वाहन पुर्जा निर्यात का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका और यूरोप में जाता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement