facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sales 2024: टू-व्हीलर्स ने भरा फर्राटा, वाहनों की थोक बिक्री 2024 में 12% बढ़ी- SIAM

Advertisement

देश में वाहन विनिर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा कि वर्ष 2024 वाहन उद्योग के लिए काफी अच्छा साल रहा।

Last Updated- January 14, 2025 | 5:56 PM IST
Automobile sales inch up 2.95% in April, CV sales see decline, says Fada

Auto Sales 2024: सकारात्मक उपभोक्ता धारणा के दम पर वर्ष 2024 में वाहन विनिर्माताओं से डीलरों को वाहनों की थोक बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ गई जिसमें दोपहिया वाहनों की मजबूत मांग की अहम भूमिका रही। उद्योग निकाय सियाम ने मंगलवार को यह बात कही। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि पिछले साल सभी वाहन खंडों की कुल थोक बिक्री 2,54,98,763 इकाई रही, जो 2023 के 2,28,39,130 ​​इकाई की तुलना में 11.6 प्रतिशत अधिक है।

देश में वाहन विनिर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘वर्ष 2024 वाहन उद्योग के लिए काफी अच्छा साल रहा। सकारात्मक उपभोक्ता धारणा और देश की व्यापक आर्थिक स्थिरता ने विभिन्न वाहन खंड में इस क्षेत्र के लिए उचित वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद की।’’ उन्होंने कहा कि पिछले साल की बिक्री वृद्धि में दोपहिया वाहन खंड की प्रमुख हिस्सेदारी रही।

दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 2023 की तुलना में पिछले साल 14.5 प्रतिशत बढ़ गयी। बयान के मुताबिक, स्कूटर एवं मोटरसाइकिल की थोक बिक्री वर्ष 2024 में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1,95,43,093 इकाई हो गई जबकि उसके एक साल पहले यह 1,70,75,432 इकाई थी। पिछले साल स्कूटर की बिक्री सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 66,75,231 इकाई हो गई जबकि मोटरसाइकिल बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 1,23,52,712 इकाई हो गई।

चंद्रा ने कहा कि 2024 में यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों की किसी एक कैलेंडर वर्ष में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 2023 की तुलना में 2024 में यात्री वाहनों की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर लगभग 43 लाख इकाई रही। इसी तरह, तिपहिया वाहनों ने 2024 में 7.3 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2023 की तुलना में तीन प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 9.5 लाख इकाई रही।

Also read: नया बिजनेस- कार रेस्टोरेशन सेवा, केंद्र सरकार से हो रही है बात, गौतम सिंघानिया ने लगाया पैसा

सियाम के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पिछले वर्षों की तरह 2024 में भारत सरकार की स्थिर नीति एवं पारिस्थितिकी ने वाहन उद्योग की मदद की है। ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ के साथ नए साल की शुरुआत सकारात्मक धारणा के साथ होने जा रही है जो 2025 में भी वृद्धि को रफ्तार देने का काम करेगी।’’

पिछले साल दिसंबर में डीलर को भेजे गए यात्री वाहनों की संख्या 10 प्रतिशत बढ़कर 3,14,934 इकाई हो गई, जबकि दिसंबर, 2023 में यह आंकड़ा 2,86,390 इकाई था। हालांकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री दिसंबर, 2023 के 12,12,238 इकाई से नौ प्रतिशत घटकर 11,05,565 इकाई रह गई। पिछले महीने तिपहिया वाहनों की बिक्री दिसंबर, 2023 के 50,947 इकाई से बढ़कर 52,733 इकाई हो गई।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और तिपहिया वाहनों ने तीसरी तिमाही में अपनी अबतक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। तीसरी तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 10.6 लाख इकाई हो गई। मेनन ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में तिपहिया वाहनों की बिक्री मामूली रूप से बढ़कर 1.89 लाख इकाई रही, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री तीन प्रतिशत बढ़कर 49 लाख इकाई हो गई। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बीती तिमाही में एक प्रतिशत बढ़कर 2.38 लाख इकाई रही।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 5:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement