facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sales December 2023: Mahindra ने दिसंबर में बेचीं 60,188 गाड़ियां, Bajaj Auto की बिक्री 16% बढ़ी

Advertisement

यूटिलिटी वाहन खंड में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35,171 वाहन बेचे और निर्यात सहित कुल 36,349 वाहन बेचे।

Last Updated- January 01, 2024 | 1:17 PM IST
Auto Sales May 2026

Auto Sales December 2023: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M Ltd) ने सोमवार को बताया कि दिसंबर 2023 में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 60,188 यूनिट हो गई। कंपनी की बिक्री में पिछले महीने एक्सपोर्ट समेत 6 प्रतिशत की वृद्धि है।

यूटिलिटी वाहन खंड में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35,171 वाहन बेचे और निर्यात सहित कुल 36,349 वाहन बेचे। वहीं, महिंद्रा की कमर्शियल वाहन बिक्री 17,888 रही।

इसके अलावा दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने सोमवार को दिसंबर 2023 के महीने में 3,26,806 इकाइयों की कुल बिक्री दर्ज की, जो दिसंबर 2022 में बेची गई 2,81,514 इकाइयों की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा है।

पिछले महीने कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 1,48,583 यूनिट से 28 प्रतिशत से बढ़कर 1,90,919 यूनिट हो गई। महीने के दौरान कुल निर्यात सालाना आधार पर 1,32,931 इकाइयों की तुलना में 2 प्रतिशत के साथ 1,35,887 इकाई पर पहुंच गई।

एमएंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष (ऑटोमोटिव डिवीजन) विजय नाकरा ने कहा, ‘‘ हमें चुनिंदा हिस्सों में आपूर्ति संबंधी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हम भविष्य में इन चुनौतियों को कम करने के लिए अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’

एमजी मोटर इंडिया की 2023 में खुदरा बिक्री 18 प्रतिशत बढ़ी

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की कुल खुदरा बिक्री 2023 में सालाना अधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 56,902 इकाई रही। एमजी मोटर इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, दिसंबर 2023 में कंपनी की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 4,400 इकाई रही।

कंपनी ने 2023 में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगातार चौथे वर्ष बिक्री में वृद्धि दर्ज की। एमजी मोटर इंडिया की कुल बिक्री में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खंड की रही।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement