facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto sales July 2023: घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 2.94 प्रतिशत बढ़कर 3.02 लाख यूनिट पर

Advertisement

जुलाई में दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री घटकर 12,82,054 यूनिट रह गई। जुलाई 2022 में यह 13,81,303 इकाई रही थी।

Last Updated- August 10, 2023 | 12:55 PM IST
car sale

Auto sales July 2023: घरेलू बाजार में यात्री वाहनों (passenger vehicles) की थोक बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 2.94 प्रतिशत बढ़कर 3,02,521 यूनिट हो गई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री घटकर 12,82,054 यूनिट रह गई

जुलाई 2022 में विनिर्माताओं द्वारा डीलरों को 2,93,865 यात्री वाहनों की आपूर्ति की गई थी। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री घटकर 12,82,054 यूनिट रह गई। जुलाई 2022 में यह 13,81,303 इकाई रही थी। इस दौरान तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 56,034 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 31,324 इकाई थी।

Also read: Mercedes को Suv, सिडैन में संतुलित विकास की आस

सियाम ने कहा कि सभी श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 16,40,727 इकाइयां रही, जबकि जुलाई 2022 में यह आंकड़ा 17,06,545 इकाई था। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, ‘कुल मिलाकर हमें उम्मीद है कि सकारात्मक आर्थिक माहौल, बेहतर मॉनसून और आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाहन उद्योग को समर्थन मिलेगा।’

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement