facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sales: लोक सभा चुनाव का पैसेंजर वाहनों की बिक्री पर पड़ा असर, अप्रैल में बिकीं 3.38 लाख गाड़ियां

Advertisement

Auto Sales April 2024: दोपहिया सेगमेंट में, TVS Motor कंपनी की घरेलू बिक्री अप्रैल में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,01,449 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 2,32,956 इकाई थी।

Last Updated- May 01, 2024 | 7:36 PM IST
Auto Sales May 2026

Auto Sales April 2024: देश में यात्री वाहनों की बिक्री नए वित्त वर्ष (2024-25) के पहले महीने में स्थिर रही। अप्रैल में वाहन की 3.38 लाख इकाइयां बेची गईं। बिक्री पर उच्च तुलनात्मक आधार प्रभाव और आम चुनावों के कारण कम मांग का असर हुआ।

यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में 1.77 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,38,341 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 3,32,468 इकाई थी। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै और टाटा मोटर्स की घरेलू थोक बिक्री में मामूली वृद्धि हुई है।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाददाताओं से कहा कि अप्रैल में सपाट वृद्धि पिछले साल उद्योग के उच्च तुलनात्मक आधार के कारण है। इसके अलावा चल रहे आम चुनावों का प्रभाव भी है।

उन्होंने कहा, “हमने इस साल बहुत ऊंचे आधार पर शुरुआत की है…अभी देश में चुनाव चल रहे हैं और आदर्श आचार संहिता लागू है…चुनाव के दौरान बाजार थोड़ा सुस्त है। एक बार चुनाव ख़त्म हो जाएं, तो मुझे लगता है कि हम एक अलग बाजार देखेंगे।”

किस कंपनी के कितने बिके वाहन

मारुति सुजुकी ((Maruti Suzuki) की कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री अप्रैल में 1,37,952 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 1,37,320 इकाई थी।

हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) की घरेलू थोक बिक्री अप्रैल में एक प्रतिशत बढ़कर 50,201 इकाई रही, जो पिछले साल इसी माह 49,701 इकाई थी।

कंपनी के सीओओ (मुख्य परिचालन अधिकारी-COO) तरुण गर्ग ने कहा कि अप्रैल में यात्री वाहन उद्योग की वृद्धि हमारे अनुमान के अनुरूप है। उन्होंने ‘डिजिटल’ माध्यम से बातचीत में कहा, “इसका बड़ा कारण दो वर्षों का उच्च तुलनात्मक आधार प्रभाव है। और जरूरी नहीं है कि यह नरमी हो। पूछताछ का स्तर और बुकिंग पिछले वर्ष के समान स्तर पर थी।

गर्ग ने कहा कि सामान्य मानसून का अनुमान विशेष रूप से ग्रामीण बिक्री के नजरिए से अच्छा है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित कुल घरेलू यात्री वाहन बिक्री में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल में यह 47,883 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 47,007 इकाई थी।

वहीं, दूसरी तरफ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) की थोक बिक्री अप्रैल में 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने 15,510 इकाई थी।

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की खुदरा बिक्री (retail sale) 1.45 प्रतिशत गिरकर अप्रैल में 4,485 इकाई हो गई, जो पिछले साल अप्रैल में 4,551 इकाई थी।

दोपहिया वाहनों का क्या हाल

दोपहिया सेगमेंट में, टीवीएस मोटर कंपनी की घरेलू बिक्री अप्रैल में 29 प्रतिशत बढ़कर 3,01,449 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 2,32,956 इकाई थी।

मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की घरेलू बिक्री अप्रैल में नौ प्रतिशत बढ़कर 75,038 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 68,881 इकाई थी।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 7:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement