facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto sales: दिल्ली, मुंबई या बेंगलूरु में नहीं बल्कि इस राज्य में बिके सबसे ज्यादा वाहन

Advertisement

Auto Sales : जनवरी महीने में पैसेंजर व्हीकल की थोक एवं खुदरा बिक्री एक ही स्तर पर रही। इसका मतलब हुआ कि वाहन निर्माताओं ने बाजार की मांग के अनुरूप पैसेंजर व्हीकल को बेचा। 

Last Updated- February 16, 2024 | 7:12 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

Auto Sales in India: जनवरी का महीना ऑटो कंपनियों के लिए शानदार रहा। इस महीने में पैसेंजर व्हीकल (PV) की थोक बिक्री पिछले साल की तुलना में 14 फीसदी बढ़कर 3,93,074 वाहनों की रही। इतना ही नहीं जनवरी महीने में पैसेंजर व्हीकल की थोक एवं खुदरा बिक्री एक ही स्तर पर रही। इसका मतलब हुआ कि वाहन निर्माताओं ने बाजार की मांग के अनुरूप पैसेंजर व्हीकल को बेचा। 

उत्तर प्रदेश के लोगों ने खरीदें सबसे ज्यादा वाहन

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वाहन बिक्री में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, तीसरे पर गुजरात और चौथे नंबर पर तमिलनाडु का स्थान रहा। 

SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कुल 8,22,472 पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई। इसमें दोपहिया और तिपहिया श्रेणी के वाहन भी शामिल हैं। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 6,88,192 यूनिट्स के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर था। इसके बाद 4,21,026 यूनिट्स के साथ गुजरात और 4,19,189 यूनिट्स के साथ तमिलनाडु का स्थान रहा। 

Also read: Auto Stocks: शेयर बाजार की टॉप-10 परफॉर्मर्स में 50 फीसदी ऑटो कंपनियां, कुछ के शेयरों ने तोड़ डाले रिकॉर्ड

दोपहिया और तिपहिया वाहन की बिक्री में भी यूपी टॉप पर

अक्टूबर-दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 23,859 तिपहिया वाहन बेचे गए। इसके बाद महाराष्ट्र (20,495), गुजरात (19,743) और बिहार (14,955) का स्थान रहा। इसी प्रकार, दोपहिया वाहन श्रेणी में उत्तर प्रदेश कुल 6,73,962 यूनिट्स के साथ टॉप पर रहा। इसके बाद महाराष्ट्र (5,15,612), मध्य प्रदेश (3,35,478) और तमिलनाडु (3,24,918) का स्थान था। 

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में महाराष्ट्र नंबर वन 

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में हालांकि महाराष्ट्र ने 1,21,030 यूनिट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश (1,01,568), गुजरात (85,599) और कर्नाटक (71,549) का स्थान रहा। कमर्शियल वाहनों की श्रेणी में भी 31,055 यूनिट्स के साथ महाराष्ट्र टॉप पर रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश (23,083), गुजरात (20,391) और कर्नाटक (16,966) का स्थान था। 

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement