facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sales: अप्रैल में यात्री वाहनों की बिक्री रही सबसे अधिक, दोपहिया वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

सालाना आधार पर हुआ 13 प्रतिशत का इजाफा

Last Updated- May 12, 2023 | 10:24 PM IST
Car Sales India, Sales of passenger vehicles were the highest in April, sales of two wheelers increased by 15 percent
BS

अप्रैल से देश में BS 6 चरण 2 के उत्सर्जन मानदंडों की दिशा में बढ़ने के बावजूद यात्री वाहनों की बिक्री (Passenger vehicle sales) लगातार दो अंकों के वृद्धि पथ पर बनी हुई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) ने कहा कि वास्तव में इस अप्रैल में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री (थोक बिक्री) किसी भी अप्रैल महीने में दर्ज की गई सर्वा​धिक बिक्री है।

सायम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि अप्रैल 2023 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक रही है, जिसमें अप्रैल 2022 की तुलना में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस श्रेणी में बेचे गए वाहनों की कुल संख्या एक साल पहले के 2,93,303 वाहनों की तुलना में 3,31,278 वाहन रही। यात्री वाहनों के अलावा दोपहिया वाहनों के साथ-साथ तिपहिया वाहनों ने भी अप्रैल में अच्छा प्रदर्शन किया।

सायम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 में यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के सभी खंडों में वृद्धि दर्ज की गई है, जो स्पष्ट रूप से इस बात का संकेत देता है कि उद्योग सहज रूप से 1 अप्रैल, 2023 से BS 6 चरण 2 के उत्सर्जन मानदंड की दिशा में बढ़ने में सक्षम रहा है।

उन्होंने कहा कि चूंकि हम धीरे-धीरे मॉनसून सीजन में जा रहे हैं, इसलिए अन्य बातों के अलावा अच्छी बारिश भी वाहन उद्योग को उसकी वृद्धि जारी रखने में मदद कर सकती है।

Also Read: Auto Sales In April 2023: SUV की भारी मांग से देसी यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल

कंपनियों की ओर से डीलरों को भेजे गए वाहनों की संख्या में इजाफे के बावजूद यात्री खंड की अगुआ मारुति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki India) का उत्पादन अप्रैल में 5.7 प्रतिशत गिरकर 1,44,097 वाहन रह गया। दूसरी तरह महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) अप्रैल में लगभग 35 प्रतिशत तक उत्पादन बढ़ाने में कामयाब रही। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने उत्पादन के आंकड़े साझा नहीं किए।

अप्रैल में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 15.1 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ। अप्रैल में तिपहिया वाहनों की बिक्री दोगुनी से अधिक बढ़कर 42,885 इकाई हो गई।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement