facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Auto Sales: यात्री वाहनों की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 10:54 PM IST
car sale

अधिक उत्पादन और सकारात्मक उपभोक्ता धारणा के बीच घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत तक बढ़कर 2,91,928 वाहन हो गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हल्की मांग के बीच देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी में करीब आठ प्रतिशत की सामान्य गति से बढ़कर 11.2 लाख वाहन हो गई।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार यात्री वाहन विनिर्माताओं में से टोयोटा किर्लोस्कर की घरेलू थोक बिक्री फरवरी में 75.18 प्रतिशत उछलकर 15,323 गाड़ी हो गई। फरवरी 2023 में किया की घरेलू थोक बिक्री 35.8 प्रतिशत तक बढ़कर 24,600 गाड़ी हो गई।

मारुति सुजूकी इंडिया ने पिछले महीने डीलरों को 1,02,565 कार भेजीं। यह फरवरी, 2022 की 99,398 कारों की तुलना में तीन प्रतिशत ज्यादा है। ह्युंडै मोटर इंडिया ने पिछले महीने 24,493 करें बेचीं। कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में 21,501 कार बिक्री की थी।

सियाम ने कहा कि माह के दौरान कार और यूटिलिटी (उपयोगिता) वाहनों की बढ़ती मांग से कुल यात्री वाहनों की बिक्री बढ़ी है। पिछले महीने वाहन कंपनियों ने डीलरों को 2,91,928 वाहनों की आपूर्ति की थी। यह फरवरी 2022 में आपूर्ति कराई गई 2,62,984 इकाइयों से 11 प्रतिशत अधिक है।

कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री भी इस महीने के दौरान बढ़कर 11,29,661 इकाई हो गई। पिछले साल इस अवधि में 10,50,079 दोपहिया वाहन बेचे गए थे। मोटरसाइकिल की बिक्री भी पिछले महीने 6,58,009 इकाई से बढ़कर 7,03,261 इकाई पर पहुंच गई। स्कूटर बिक्री 3,56,222 इकाई से बढ़कर 3,91,054 इकाई हो गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री 86 प्रतिशत बढ़कर 50,382 इकाई हो गई।

सियाम ने कहा कि यह फरवरी में यात्री वाहनों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है। यह उपभोक्ताओं के लिए आम बजट (2022-23) में उत्साहजनक घोषणाओं से भी प्रेरित है।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement