facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Apple में बड़ा बदलाव: जॉन टर्नस होंगे नए सीईओ, टिम कुक रहेंगे चेयरमैन

Advertisement

स्टीव जॉब्स के बाद ऐपल की जिम्मेदारी संभालने वाले टिम कुक का सीईओ के रूप में लगभग 15 साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा

Last Updated- April 21, 2026 | 10:50 PM IST
Apple’s John Ternus, left, with Tim Cook
कैलिफोर्निया में ऐपल इंक के मुख्यालय के बाहर कंपनी के नामित सीईओ जॉन टर्नस और मौजूदा सीईओ टिम कुक।

ऐपल ने लंबे समय से कंपनी में हार्डवेयर प्रमुख रहे जॉन टर्नस को अपना अगला मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नामित किया है, जो टिम कुक के बाद आईफोन विनिर्माता कंपनी का नेतृत्व करेंगे। स्टीव जॉब्स के बाद ऐपल की जिम्मेदारी संभालने वाले टिम कुक का सीईओ के रूप में लगभग 15 साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा।

ऐपल ने कहा कि कुक आपूर्ति श्रृंखला के माहिर हैं और उन्होंने 15 साल तक कंपनी की कमान संभालते हुए कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,600 अरब डॉलर से भी अधिक तक पहुंचा दिया। कुक 1 सितंबर को सीईओ की जिम्मेदारियां जॉन टर्नस को सौंप देंगे लेकिन वह कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित इस कंपनी में कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर जुड़े रहेंगे। इससे पहले एमेजॉन के जेफ बेजोस और नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स ने भी सीईओ के तौर पर अपने अत्यंत सफल कार्यकाल के समापन के बाद ऐसी ही व्यवस्था की थी।

भले ही टिम कुक इस धारणा को कभी दूर नहीं कर पाए कि उनमें जॉब्स जैसी दूरदृष्टि का अभाव है लेकिन उन्होंने आईफोन की लोकप्रियता और जॉब्स की अन्य क्रांतिकारी उपलब्धियों का लाभ उठाकर ऐपल को उन ऊंचाइयों तक पहुंचाया जो 1990 के दशक के मध्य में दिवालिया होने की कगार पर खड़ी कंपनी के लिए अकल्पनीय लगती है।

टर्नस 2001 में ऐपल से जुड़े थे और उन्होंने मैक जैसे उत्पादों को फिर से लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि उन्होंने खुद को सु​र्खियों से दूर रखा है लेकिन ऐपल के आईपैड और एयरपॉड जैसे चर्चित उत्पादों को आकार देने में उनकी अहम भूमिका रही है।

नेतृत्व में यह बदलाव ऐपल के लिए ऐसे समय पर आया है जब सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में वर्षों तक शीर्ष पर रहने के बाद ऐपल ने अपना ताज एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के हाथों गंवा दिया है। इसकी वजह यह है कि निवेशक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि ऐपल उस तकनीक में नयापन लाने में पीछे रह गया है जो लोगों के काम करने, कुछ नया बनाने और जानकारी पाने के तरीके को बदल रही है। आईफोन में एआई को शामिल करना टर्नस के लिए सबसे मुश्किल चुनौती हो सकती है।

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement