facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! दो कंपनियों के वाहन होने जा रहे मंहगे, खरीदने से पहले कर लें चेक

Advertisement

अन्य वाहन निर्माताओं के भी दाम बढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Last Updated- July 04, 2023 | 5:21 PM IST
Car Sales India, Sales of passenger vehicles were the highest in April, sales of two wheelers increased by 15 percent

कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच वाहन कंपनियों ने बीते कुछ साल में अपने वाहनों की कीमतों में जमकर वृद्धि की है। इनपुट लागत यानी कच्चे माल की कीमतों में इजाफा का हवाला देते हुए अब वाहन बनाने वाली 2 कंपनियां वाहनों की कीमत बढ़ा रही हैं।

टाटा मोटर्स 17 जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। यह वृद्धि कंपनी के सभी मॉडल और संस्करणों पर लागू होगी। टाटा मोटर्स ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कंपनी अपने यात्री वाहनों के दाम औसतन 0.6 फीसदी बढ़ाएगी। यह वृद्धि इलेक्ट्रिक वाहन समेत सभी मॉडल और एडिशन पर लागू होगी।

बयान के अनुसार कीमत में वृद्धि कच्चे माल की लागत में वृद्धि के प्रभाव से निपटने के लिए की जा रही है। कंपनी ने कहा कि 16 जुलाई, 2023 तक होने वाले वाहनों की बुकिंग और 31 जुलाई, 2023 तक होने वाली डिलिवरी पर कीमत वृद्धि का प्रभाव नहीं होगा। टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों में पंच, नेक्सन और हैरियर शामिल हैं।

हीरो मोटोकॉर्प ने भी बाइक और स्कूटर की कीमत बढ़ा दी

वहीं, दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने भी बाइक और स्कूटर की कीमत बढ़ा दी है। जबकि, अन्य वाहन निर्माताओं के भी दाम बढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बीते दिनों घोषणा करते हुए कहा था कि 3 जुलाई से वह सभी दोपहिया वाहनों की कीमत बढ़ा रहा है। ऐसे में 3 जुलाई से हीरो की बाइक या स्कूटर की कीमत में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement