facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Global NCAP में Bolero Neo को मिली सिर्फ एक स्टार रेटिंग; जानें बाकी गाड़ियों का कैसा रहा नतीजा

Advertisement

मजबूत गाड़ियां बनाने के लिए मशहूर Mahindra & Mahindra के बोलेरो नियो मॉडल को एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा के मामले में एक स्टार रेटिंग मिली है।

Last Updated- April 23, 2024 | 7:08 PM IST
Honda Amaze

किसी दुर्घटना की स्थिति में वाहनों की सुरक्षा को परखने वाले मंच ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) ने महिंद्रा के बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) मॉडल को सिर्फ एक स्टार दिया है जबकि होंडा की कार अमेज (Honda Amaze Safety Rating) को दो स्टार रेटिंग मिली है।

ब्रिटेन स्थित ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) ने इन दोनों मॉडलों को नवीनतम सुरक्षा मानकों के अनुरूप परखने के बाद रेटिंग दी है। इनके साथ किआ के कारेंस मॉडल ने सुरक्षा रेटिंग में प्रभावी प्रदर्शन किया है।

मजबूत गाड़ियां बनाने के लिए मशहूर महिंद्रा एंड महिंद्रा के बोलेरो नियो मॉडल को एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा के मामले में एक स्टार रेटिंग मिली है। वहीं होंडा अमेज कार को परीक्षणों के दौरान वयस्क श्रेणी में दो स्टार मिले हैं लेकिन बच्चों की श्रेणी में इसे शून्य स्टार दिया गया है।

किआ कारेंस (KIA Carens) ने एडल्ट श्रेणी में तीन स्टार रेटिंग पाने में सफलता पाई है जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से इसने पूरे पांच स्टार हासिल किए हैं।

ग्लोबल एनसीएपी की तरफ से किसी वाहन को सर्वाधिक पांच स्टार दिए जाते हैं जबकि सबसे असुरक्षित पाए जाने वाले वाहनों को शून्य स्टार मिलता है।

इस निराशाजनक रेटिंग पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ग्राहकों और हितधारकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उसने हाल में उतारे गए सभी मॉडलों में सुरक्षा इंतजामों को बढ़ाया है। घरेलू वाहन विनिर्माता के एक्सयूवी700, एक्सयूवी300 और स्कॉर्पियो-एन जैसे कई मॉडलों को ग्लोबल एनसीएपी से चार और पांच स्टार की ऊंची रेटिंग मिल चुकी है। कारेंस की सुरक्षा रेटिंग में सुधार देखा गया है।

पहले इसके शुरुआती मॉडल को एडल्ट यात्री सुरक्षा में शून्य रेटिंग मिली थी लेकिन नए परीक्षण में यह तीन स्टार पाने में सफल रही है। इसके पीछे कारेंस में छह एयरबैग की मौजूदगी की अहम भूमिका रही है।

हालांकि होंडा अमेज को नए सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने का नतीजा खराब रेटिंग के रूप में निकला है। इस पर होंडा कार्स इंडिया ने खेद जताते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ईएसबी) और साइड एयरबैग जैसे उपकरण न होने से इसकी रेटिंग कम हुई है। दूसरी पीढ़ी वाली होंडा अमेज को ग्लोबल एनसीएपी ने वर्ष 2019 में चार स्टार रेटिंग दी थी।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 7:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement